फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Mahira's buyers hope to get home soon

Gurugram News: माहिरा के खरीदारों को जल्द घर मिलने की आस

Mon, 24 Jul 2023 12:12 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Mon, 24 Jul 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Mahira's buyers hope to get home soon
200 खरीदारों को बिल्डर ने जल्द काम शुरू करवाने का आश्वासन दिया
विज्ञापन

अगस्त 2022 में मिलने थे फ्लैट मगर अनियमितताओं के कारण बिल्डर का लाइसेंस हो गया था रद्द
मई 2022 में रेरा ने बिल्डर का बैंक अकाउंट कर दिया था फ्रीज

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर 68 माहिरा प्रोजेक्ट के करीब 200 खरीदारों ने बिल्डर के कार्यालय में जाकर मुलाकात की। खरीदारों ने निर्माण का कार्य शीघ्र शुरू करने का अनुरोध किया। बिल्डर ने बताया कि रेरा ने अकाउंट फ्रीज कर दिया है। इस वजह से वे कंस्ट्रक्शन नहीं कर पा रहे हैं। बिल्डर ने लोगों को आश्वासन दिया कि वे जल्द काम शुरू करवाएंगे। बिल्डर के आश्वासन पर पिछले 5 वर्षों से अपने घर की प्रतीक्षा कर रहे खरीदारों को कुछ राहत महसूस हुई है।

आवंटी सुनील, तरंग हिताशा, देंवेंद्र, सौरभ, साहिल, संजय बहल, ध्रुव कपूर आदि इस प्रतिनिधि मंडल में शामिल थे। सेक्टर 68 स्थित
माहिरा होम्स प्रोजेक्ट वर्ष 2018 में लांच हुआ। इस प्रोजेक्ट में कुल 1497 फ्लैट हैं।अगस्त 2022 में इनमें लोगों को कब्जा मिलना था। इस प्रोजेक्ट का अभी 60 प्रतिशत तक ही काम पूरा हुआ है। कुछ अनियमितताओं के कारण टाउन एंड कंट्री प्लानिंग ने पिछले साल इस प्रोजेक्ट के लिए बिल्डर का लाइसेंस रद्द कर दिया था। बिल्डर प्रबंधन के निदेशकों पर एफआईआर दर्ज करा दी गई थी। पिछले साल सितंबर में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के मुख्य सचिव अरुण गुप्ता ने लाइसेंस बहाल करते हुए 6 महीने के भीतर प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य पूरा करने के आदेश दिए थे। मगर इसका पालन नहीं किया गया। इस साल जनवरी में प्रोजेक्ट साइट पर काम शुरू हुआ था मग फिर उसे बंद कर दिया गया। अभी प्रोजेक्ट के काम बंद है। अधिसंख्य खरीदार इसकी 90 प्रतिशत से ज्यादा राशि चुका चुके हैं। खरीदारों ने कई बार प्रोजेक्ट साइट, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग और रेरा के कार्यालय पर प्रदर्शन भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed