फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Mahira's buyers demonstrated outside Samalkha MLA's office

Gurugram News: समालखा विधायक के आफिस के बाहर माहिरा के खरीदारों ने किया प्रदर्शन

Sun, 10 Dec 2023 12:50 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Dec 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Mahira's buyers demonstrated outside Samalkha MLA's office
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। सेक्टर-68 स्थित माहिरा के अधूरे पड़े प्रोजेक्ट के खरीदारों ने शनिवार को समालखा में विधायक धर्मसिंह छोकर के आफिस के बाहर प्रदर्शन किया। बाद में विधायक ने लोगों को बुलाकर उन्हें आश्वस्त किया कि जल्द ही इस साइट पर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। सभी को उनके फ्लैट अवश्य दिए जाएंगे।

बायर्स तरंग अग्रवाल और सचिन ने बताया कि सेक्टर-68 स्थित माहिरा का यह प्रोजेक्ट विधायक का है। लंबे समय से यहां काम रुका हुआ है। जबकि बायर्स करीब 90 फीसदी तक भुगतान कर चुके हैं। बिल्डर द्वारा कई साल पहले इन फ्लैट का कब्जा दिए जाने का वादा किया गया था, मगर अब कई साल से ही यहां काम बंद पड़ा है। ऐसे में शनिवार को काफी संख्या में लोग शनिवार सुबह पानीपत स्थित समालखा पहुंचे और विधायक के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि बाद में विधायक ने उन्हें बुलाया और आश्वस्त किया किया कि आने वाले रविवार को वह सेक्टर-68 साइट पर पहुंचेंगे और प्रोजेक्ट का रुका हुआ काम शुरू कराएंगे। इस अवसर पर अनिता, नितिन, सौरभ, संजय बहल आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed