{"_id":"654697e8b432f1016e05c39f","slug":"mahiras-allottees-demonstrated-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-17870-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: माहिरा के आवंटियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: माहिरा के आवंटियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
प्रोजेक्ट स्थल पर पहुंचकर अधूरे बने मकानों के बाहर उम्मीद के दीप जलाए
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-68 के माहिरा प्रोजेक्ट के आवंटियों ने शनिवार को अपने घरों की मांग को लेकर प्रोजेक्ट स्थल पर पहुंचकर अधूरे बने मकानों में उम्मीद के दीप जलाए और दिवाली मनाई। इसके साथ ही आवंटियों ने प्रदर्शन भी किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके घर दिलाने में सहायता करने की अपील की। आवंटियों ने कहा कि अगर उनका प्रोजेक्ट पूरा नहीं किया गया तो वह आने वाले चुनावों का बहिष्कार करेंगे। उन्होंने घर नहीं तो वोट नहीं का नारा दिया।
प्रदर्शनकारियों में शामिल ध्रुव कपूर, लक्षित अग्रवाल, सचिन कुमार आदि ने बताया कि प्रोजेक्ट के सात टावर बन कर तैयार हैं। सरकार अगर चाहे ले तो 800 आवंटियों को अगले छह महीने में घरों पर कब्जा मिल सकता है। अन्य टावर भी सरकार चाहे तो एक साल के भीतर तैयार होकर मिल सकता है। माहिरा के इस प्रोजेक्ट के 1497 आवंटी हैं। यह प्रोजेक्ट अगस्त 2022 को पूरा होना था। अप्रैल 2018 से लोग अपने घरों का इंतजार कर रहे हैं।
खरीदारों ने प्रबंध निदेशक से की बात
खरीदार सचिन ने कहा कि माहिरा होम्स कंपनी के प्रबंध निदेशक के पिता व पानीपत के समालखा से विधायक धर्म सिंह छौक्कर से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बात की। धर्म सिंह छौक्कर बार-बार यह तर्क देते रहे कि उनको विपक्ष ने परेशान कर रखा है। उनके अकाउंट फ्रीज कर रखे हैं। लेकिन खरीदारों ने साफ कहा कि हमारा काम था पैसा देना, वह हमने आपको समय पर दिया। अब हमें हमारा घर हर हाल में चाहिए। इस बात से कोई मतलब नहीं है कि अकाउंट फ्रीज है या नहीं है।
विज्ञापन
विधायक के घर पर प्रदर्शन की चेतावनी
प्रबंध निदेशक ने आश्वासन दिया कि अगले दो से तीन दिनों में सेक्टर-68 की साइट पर काम शुरू होगा। लेकिन इस आश्वासन को गंभीरता से नहीं लेते हुए विधायक को चेतावनी दी कि अगर अगले तीन-चार दिनों में काम शुरू नहीं हुआ तो मजबूरन सभी खरीदार समालखा का रुख करेंगे और विधायक के घर पर प्रदर्शन करेंगे।