फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Mahira Home: People launched "No home, no vote" campaign

माहिरा होम : लोगों ने चलाया ''''घर नहीं तो वोट नहीं'''' अभियान

Wed, 25 Oct 2023 11:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Oct 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Mahira Home: People launched "No home, no vote" campaign
घर नहीं तो वोट नहीं अभियान। स्त्रोत- पाठक
दो साल से घर का इंतजार कर रहे लोगों का फूटा गुस्सा
विज्ञापन

सीएम हेंडल, हरेरा को लगातार टैग कर व्यथा बता रहे

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर 68 स्थित माहिरा होम प्रोजेक्ट पूरा न होने से परेशान उपभोक्ता अब घर नहीं मिलने पर वोट न देने का मन बना चुके हैं। इसके लिए माहिरा होम के उपभोक्ताओं ने एक्स प्लेटफॉर्म (पूर्व में ट्रविटर) पर ''''घर नहीं तो वोट नहीं'''' अभियान शुरू किया है। इस अभियान के जरिये सीएम हेंडल, हरेरा को लगातार टैग कर लोग अपनी व्यथा बता रहे हैं।
जिले में वर्ष 2018 में शुरू की गई पीएम आवास योजना के तहत पांच हजार उपभोक्ताओं ने माहिरा प्रोजेक्ट में अपना निवेश किया। प्रोजेक्ट पूरा करने के लिए वर्ष 2022 की समय सीमा निर्धारित की गई। इधर, वर्ष 2023 भी खत्म होने को है बावजूद इसके उपभोक्ताओं को घर का सपना पूरा होते हुए नहीं दिख रहा। अभियान को चलाने वाले माहिरा होम के उपभोक्ता तरंग अग्रवाल ने बताया कि इस प्रोजेक्ट में पांच हजार परिवारों ने अपनी पूंजी लगाई है। इसके लिए 1497 फ्लैट बनाने का करार किया गया। लोगों को आशियाना देने के लिए कुल 13 टावर में यह फ्लैट बनाए जाने थे।
विज्ञापन

दो साल की देरी के बावजूद बिल्डर ने केवल सात टावर ही बनाए हैं, अभी भी छह टावर भूतल से ऊपर नहीं उठे हैं। ऐसे में योजना में अपनी जमा पूंजी लगाने वाले उपभोक्ताओं ने ऐसी सरकार को वोट न देने का प्रण लिया है। तरंग अग्रवाल, सचिन, नितिन खुराना, लक्षित अग्रवाल ने कहा कि करीब 80 फीसदी उपभोक्ता हरियाणवी हैं। ऐसे में करीब 15 हजार लोग वोटर श्रेणी में आते हैं। यह उपभोक्ता अब वोट न देने का मन बना चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed