फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Made students aware about cyber crime

Gurugram News: छात्रों को साइबर क्राइम के प्रति किया जागरूक

Tue, 26 Sep 2023 11:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Made students aware about cyber crime
महिला आयोग के चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने साइबर अपराध पर छात्रों को किया जागरूक। सौजन्य- सूचना विभ
एसजीटी यूनिवर्सिटी में आयोजित किया गया सेमिनार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने मंगलवार को सेमिनार के माध्यम से एसजीटी यूनिवर्सिटी के छात्रों को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक किया। वर्ष 2012 में साइबर क्राइम की अधिकतम 77 शिकायतें दर्ज हुआ करतीं थीं, अब तक यह आंकड़ा बढ़कर 50 हजार के पार हो गया है। इस वर्ष साइबर क्राइम की 2246 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इस कारण आयोग समाज में कानूनी जागरूकता के लिए काफी सक्रिय है।

अभी तक पूरे प्रदेश में ऐसे 159 जागरूकता सेमिनार आयोजित किए गए हैं। उन्होंने छात्राओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि महिला आयोग की सहायता बिना किसी संकोच के आयोग के व्हाट्सएप नंबर 9650080115 पर संपर्क कर ली जा सकती है। सेमिनार में एसीपी साइबर क्राइम विपिन अहलावत ने कहा कि डिजिटल दुनिया की तकनीक से हम पूरी तरह जुड़ चुके हैं। बच्चों को निश्चल प्रेम केवल अपने माता-पिता से मिलता है। किसी गैर से इसकी उम्मीद न करें। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का उपयोग साइबर ठगी, ब्लैक मेलिंग जैसे मामलों में ज्यादा हो रहा है। ऐसे में किसी भी सहपाठी, रिश्तेदार या अंजान व्यक्ति की बातों के प्रभाव में आकर जिंदगी को बर्बाद न करें। आयोग के सामने ऐसी कई शिकायतें आई हैं। ऐसी शिकायतों में सामने आया कि विवाहित पुरुषों ने छोटी उम्र की लड़कियों को अपने जाल में फंसा लिया। उन्होंने साइबर क्राइम से जुड़े आंकड़ों का जिक्र किया। एसीपी ने कहा कि साइबर अपराध होने पर साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर काॅल करें। साथ ही बताया की साइबर धोखाधड़ी के मामलों में अपनी शिकायत नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल https://www.cybercrime.gov.in पर या नजदीकी थाने में करें। सेमिनार में एसएचओ जसबीर सिंह, एडवोकेट रितु कपूर, वाइस चांसलर विनोद शर्मा, डॉ. सारिका, डॉ. ऋचा, डॉ. राकेश कुमारी, प्रीति वर्मा, डॉ. उर्मिला शर्मा, विशंभर बोस, यश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed