{"_id":"68a76dd1ff93a4585100d25b","slug":"made-physical-relations-with-the-girl-by-promising-marriage-gurgaon-news-c-24-1-grg1016-65200-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध
विज्ञापन
- असम में दर्ज कराई जीरो एफआईआर, कार्रवाई के लिए गुरुग्राम पुलिस को भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। असम की युवती से गुरुग्राम में शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती ने असम जाकर पुलिस को आपबीती बताई तो असम पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज करके मामले में आगामी कार्रवाई के लिए गुरुग्राम पुलिस को भेज दिया है। मामले में डीएलएफ फेज-3 थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
मूलरूप से असम की रहने वाली युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गुरुग्राम में रह रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात पलवल के हथीन निवासी आसिफ से हुई जोकि गुरुग्राम के नाथुपुर में रहता है। युवती ने पुलिस को बताया कि आसिफ से हुई दोस्ती बाद में प्यार में बदल गई। इसके बाद आसिफ ने युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में उसने शादी करने से मना कर दिया। असम वापस लौटने के बाद युवती की तबीयत खराब हुई तो उसे अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद युवती ने अपने परिवार वालों को आपबीती के बारे में बताया।
पीड़िता ने मामले को लेकर असम में सखी-वन स्टॉप सेंटर की प्रभारी मोनिता को बताया। प्रभारी मोनिता ने असम के उदलगुड़ी जिले के दिमाकुची थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने सखी वन स्टॉप सेंटर की प्रभारी की शिकायत पर जीरो एफआईआर दर्ज करके मामला गुरुग्राम भेज दिया। डीएलएफ फेज-3 थाने की पुलिस छानबीन कर रही है।