{"_id":"60292e0f8ebc3ee9243f0441","slug":"made-aware-of-malnutrition-through-motorcycle-rally-gurgaon-news-noi565606364","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुपोषण के प्रति जनजागरूकता के लिए निकाली मोटरसाइकिल रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुपोषण के प्रति जनजागरूकता के लिए निकाली मोटरसाइकिल रैली
विज्ञापन
सिविल लाइन स्थित उपायुक्त कैंप कार्यालय से लव फॉर किड्स वुमन बाइक रैली को झंडी दिखाकर रवाना करते
- फोटो : Gurgaon
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। बच्चों में कुपोषण के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से डेटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया (बीएसआई) ने अपनी रीच ईच चाइल्ड (हर बच्चे तक पहुंच) पहल के तहत रविवार को ‘लव फॉर किड्स वीमेन मोटरसाइकिल रैली’ की शुरुआत की है। जिला उपायुक्त डॉ. यश गर्ग ने रविवार को अपने कैंप ऑफिस में हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
कुपोषण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से 7 महिलाओं का समूह पिछले दो साल से कार्य कर रहा है। इसी क्रम में अब तक 16,000 से ज्यादा बच्चों को कुपोषण से मुक्त किया जा चुका है। इसी को आगे बढ़ाते हुए अब गुरुग्राम से महाराष्ट्र के नंदरबार और अमरावती तक रैली निकाली जा रही है। इस अवसर पर आरबी (रेकिट बैंकाइजर) हेल्थ साउथ एशिया के प्रमुख गौरव जैन समेत अन्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान जिला उपायुक्त ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि कुपोषण के प्रति जागरूकता के लिए लगातार प्रयास होने चाहिए।
महिलाओं का होगा सम्मान
इस मौके पर गौरव जैन ने कहा, ‘बच्चे हमारा भविष्य हैं और कुपोषण एक ऐसा अनचाहा जानलेवा वायरस है जो उनके विकास को बाधित करता है। ‘रीच ईच चाइल्ड’ पहल के तहत हमारा लक्ष्य बच्चों की हिफाजत करना और उन्हें बेहतर पोषण प्रदान करना है। यह रैली नंदरबार व अमरावती जिले की महिलाओं के जुझारूपन को सम्मान देने का तरीका है, जो अपने बच्चों के लिए लगातार लड़ रही हैं। इससे महिलाओं को भी सम्मान दिया जाएगा। लोगों के बीच खुशी और जागरूकता फैलाने की इस पहल में साथ जुड़ने के लिए उन्होंने महिला बाइकर्स का आभार प्रकट किया।