{"_id":"68eb9efe232641f6ac024cee","slug":"luxury-life-in-the-villa-a-scene-of-misery-outside-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-69575-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: विला में आलीशान जीवन, बाहर बदहाली का मंजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: विला में आलीशान जीवन, बाहर बदहाली का मंजर
विज्ञापन
सेक्टर-82 स्थित वाटिका इंडिया सिग्नेचर विला के निवासियों ने संवाद कार्यक्रम में रखी समस्याएं
जलभराव, टूटी सड़क, सामुदायिक भवन के अभाव और अतिक्रमण से जूझ रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गुरुग्राम के सेक्टर-82 स्थित वाटिका इंडिया सिग्नेचर विला के निवासियों ने संवाद के माध्यम से अपनी गंभीर समस्याओं को साझा किया है। करोड़ों रुपये के आलीशान घरों में रहने वाले लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। बारिश में सोसाइटी के बाहर की सड़क पर चार फुट तक पानी भर जाता है, और सीवर की गंदगी भी अक्सर सड़कों पर जमा रहती है।
निवासियों का कहना है कि 60 फुट की मुख्य सड़क अभी तक नहीं बनी है। इसके अलावा, सामुदायिक भवन का अभाव और तीनों ओर बढ़ते अतिक्रमण से लोग परेशान हैं। कबाड़ी कचरा जलाते हैं, जिससे प्रदूषण फैलता है। निवासियों ने बिल्डर और सरकार दोनों पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए, इन समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करने की मांग की है। कार्यक्रम में जयकिशन यादव, प्रवीण,सुरेश यादव, परमजीत यादव, नरेश कुमार, सुरेश रोहिल्ला, कुलदीप नंबरदार और चरण सिंह आदि ने अपनी बात रखीं।
अतिक्रमण के कारण लग रहा जाम
मुख्य गेट से 24 मीटर सड़क जमीन विवाद के कारण बंद है। एक 15 फुट का कच्चा रास्ता जो ग्रीन बेल्ट के लिए मार्क है सीएम के आदेश के बाद दिया गया है। इलाके में तीन तरफ अतिक्रमण के कारण सुरक्षा संबंधित परेशानी है। - डाॅ. राम कुमार यादव
विज्ञापन
यहां आने वाली सड़क पर बरसात में गाड़ियां फंस जाती हैं। करीब चार फुट पानी जमा होता है। एक तरफ पानी जमा होता है तो दूसरी तरफ की सड़क पर कीचड़ जमा है। हमें बाहर निकलते ही नरक जैसे हालात मिलते हैं। - राम पाल लांबा
पूरे वाटिका के लिए क्लब या सामुदायिक भवन नहीं है। एक जगह बताई गई है मगर यहां लोगों को रहते हुए छह साल हो गए, सामुदायिक भवन नहीं बने। लोगों को सुख-दुख के कार्यक्रमों के लिए दूर दराज के बैंक्वेट हॉल बुक करने पड़ते हैं। - करमवीर यादव
सोसाइटी के पास दारू के ठेके अनधिकृत सब्जी मंडी और अतिक्रमण के कारण रोजाना जाम लग जाता है। सड़क के दोनों ओर स्कूल हैं, सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई है और काफी पानी जमा हो जाता है। लिंक रोड पर अतिक्रमण के कारण घंटों जाम में फंस जाते हैं। - रवि कुमार