फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Lovers found hanging from electricity tower

Gurugram News: बिजली टावर से लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका

Sat, 07 Oct 2023 10:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
Lovers found hanging from electricity tower
आत्महत्या की आशंका, तीन दिन से थे लापता
विज्ञापन


शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुटी पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी

तावडू। शनिवार दोपहर को नूंह मार्ग के साथ पहाड़ में एक बिजली टावर में प्रेमी-प्रेमिका के लटके मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने बिजली टावर से लटक कर आत्महत्या की है। पुलिस के मुताबिक, शवों की पहचान मंजू ( 22) निवासी जया फतेहपुर बिलोच व रोहित (24) निवासी कोर्ट हथीन के रूप में हुई है।


मौके पर पहुंचे मृतक लड़की के करीबी रिश्तेदार रमेश ने बताया कि दोनों एक निजी कम्पनी के वेयरहाउस में नौकरी करते थे, जो चार अक्तूबर से लापता हुए थे। इस संबंध में निमोठ पुलिस चौकी में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया था। शनिवार को पुलिस को एक के मोबाइल की लोकेशन नूंह पहाड़ की मिली। लोकेशन के आधार पर पुलिस यहां पर पहुंची, प्रेमी-प्रेमिका के शव बिजली टावर पर लटके मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर तावडू सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची, इसके साथ ही निमोठ थाना चौकी पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। जहां पर एक बिजली टावर के नीचे मोटरसाइकिल के साथ दोनों के शव रस्सी से बंधे हुए लटक रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने करीब दो दिन पहले ही आत्महत्या की है। इस घटना की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई तो मौके पर राहगीर और स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। तावडू सदर थाना प्रभारी हुकम सिंह ने बताया कि बल्लभगढ़ निमोठ क्षेत्र से दोनों तीन दिन पहले लापता हुए थे। इस संबंध में गुमशुदगी का मामला भी दर्ज किया गया था।संबंधित थाना पुलिस को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन

फोटो:-घटनास्थल पर मिले बिजली टावर लटके प्रेमी-प्रेमिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed