फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Looted nine thousand dollars from an Iraqi couple by accusing them of supplying drugs

Gurugram News: ड्रग्स सप्लाई का आरोप लगाकर इराकी दंपती से नौ हजार डॉलर लूटे

Tue, 04 Jul 2023 11:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Looted nine thousand dollars from an Iraqi couple by accusing them of supplying drugs
बेटे का उपचार कराने गुरुग्राम आया हुआ है दंपती
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-50 थाना क्षेत्र में इराकी दंपती पर ड्रग्स आपूर्ति का आरोप लगाकर नौ हजार डॉलर लूटने का मामला सामने आया है। इराकी दंपती अपने बेटे का उपचार कराने के लिए गुरुग्राम आए हुए हैं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में इराक मूल के अल्ला साहिब मर्जाह ने कहा कि वे अपने बेटे का उपचार कराने के लिए आर्टिमिस अस्पताल में आए हुए हैं। वह एक गेस्ट हाउस में ठहरे हुए हैं। बीती 28 जून को अपनी पत्नी के साथ पास के ही मेडिकल स्टोर पर दवा लेने के लिए गए थे। जब वे वापस लौट रहे थे तो रास्ते में होंडा सिटी कार आकर रुकी। जिसमें से दो लोग उतरे और जांच के नाम पर पासपोर्ट मांगा।
विज्ञापन

उन्होंने इराकी दंपती पर ड्रग्स सप्लाई करने का आरोप लगाते हुए उनकी जांच करनी शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान उन पर इतना दबाव बनाया कि वे घबरा गए। इसका फायदा उठाकर आरोपियों ने उनके पास मौजूद नौ हजार डॉलर गायब कर दिए। आरोपियों के जाने के बाद जब वह गेस्ट हाउस में गए तो पाया कि उनके पास मौजूद नौ हजार डॉलर गायब हैं। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-50 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed