फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Lookout circular was issued for accused Khushboo

Gurugram News: आरोपी खुशबू के लिए जारी किया था लुकआउट सर्कुलर

Wed, 02 Jul 2025 10:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Lookout circular was issued for accused Khushboo

विज्ञापन
दो साल बाद भारत आते ही गुुरुग्राम पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार
कम्बोडिया की केंद्रीय एजेंसियों से संपर्क में थी गुरुग्राम पुलिस की साइबर टीम

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। फर्जी पुलिस अधिकारी बन व डिजिटल अरेस्ट कर एफआईआर दर्ज कराने का डर दिखाकर की गई ठगी के मामले में गिरफ्तार महिला आरोपी पिछले काफी समय से गुरुग्राम पुलिस के निशाने पर थी। पुलिस ने आरोपी महिला खुशबू का लुक आउट सर्कुलर जारी किया हुआ था। 29 जून की रात दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर पहुंचते ही गुरुग्राम पुलिस ने खुशबू को गिरफ्तार कर लिया।
गुरुग्राम पुलिस की साइबर टीम पिछले काफी समय से साइबर ठगी करने वाले गिरोह की मॉनिटरिंग कर रही थी। कई आरोपियों की पुलिस पहचान कर चुकी थी। इनमें खुशबू भी शामिल थी। काफी समय पहले ही सूरत (गुजरात) के ककरीमोरा फलियु निवासी खुशबू (24 वर्ष) कम्बोडिया चली गई थी।
विज्ञापन

कम्बोडिया रहकर कॉल सेंटर में काम करते हुए डिजिटल अरेस्ट कर साइबर ठगी को अंजाम देती थी। गुरुग्राम पुलिस ने खुशबू के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया था और कम्बोडिया की केंद्रीय एजेंसियों से संपर्क कर इस बारे में जानकारी ली जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कम्बोडिया एयरपोर्ट से फ्लाइट लेते ही खुशबू के भारत आने की सूचना एजेंसी की ओर से पुलिस को मिल गई थी। पुलिस खुशबू से साइबर ठगी के बारे में पूछताछ कर रही है।

सहायक पुलिस आयुक्त (साइबर अपराध) प्रियांशु दीवान का कहना है कि खुशबू से साइबर ठगी के मामलों में पूछताछ की जा रही है। पुलिस डिजिटल अरेस्ट करके ठगी मामले में आरोपी महिला सहित 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। खुशबू से भी जानकारी मिलेंगी, उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed