फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   London businessman buys a flat worth Rs 100 crore in The Camellias

Gurugram News: लंदन के काराेबारी ने 100 करोड़ का द कैमेलियास में खरीदा फ्लैट

Thu, 21 Aug 2025 06:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 06:43 PM IST
विज्ञापन
London businessman buys a flat worth Rs 100 crore in The Camellias
फ्लैट में फाइव स्टार होटल जैसी सभी सुविधाएं, 25 हजार पेड़ों के बीच में बसी है सोसाइटी
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी रियल एस्टेट की कीमतों के मामले में लगातार रिकॉर्ड बनी रही है। इस बार चर्चाओं में 100 करोड़ का फ्लैट है, जिसे सबसे पॉश इलाके गोल्फ कोर्स में बनी रेजिडेंशियल सोसाइटी द कैमेलियास में लंदन के रहने वाले बिजनेसमैन सुखपाल सिंह आहलूवालिया ने खरीदा है। 100 करोड़ कीमत के इस फ्लैट में फाइव स्टार होटल जैसी सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं।
लंदन के एनआरआई सुखपाल सिंह आहलूवालिया का 100 करोड़ का फ्लैट 11,416 वर्ग फीट क्षेत्र में हैं। इसे हरियाणा के सबसे महंगे रियल एस्टेट सौदों में से एक माना जा रहा है। भारतीय मूल के सुखपाल सिंह आहलूवालिया डोमिनस ग्रुप के मालिक हैं, जो यूनाइटेड किंगडम में रियल एस्टेट और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर से जुड़े हैं। इसी सोसाइटी में इन्फो-एक्स सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी के फाउंडर ऋषि पारती का भी फ्लैट है। उन्होंने 190 करोड़ रुपये में फ्लैट खरीदा था। इसके साथ यहां बोट (बीओएटी) के सह संस्थापक अमन गुप्ता, आकाश एजुकेशनल सर्विसेज के मालिक जेसी चौधरी भी फ्लैट खरीद चुके हैं।
विज्ञापन





भारत से जुड़ा है दिल : सुखपाल सिंह



एनआरआई सुखपाल सिंह आहलूवालिया ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि वैश्विक सफलताओं के बावजूद उनका दिल भारत की धरती से जुड़ा हुआ है। उनके दोनों बेटों की शादी दिल्ली की बेटियों से हुई है। अब वह भारत में ज्यादा समय बिताने की योजना बना रहे हैं। अब वह समाज को कुछ देने पर ध्यान केंद्रित करेंगे। उन्हें हमेशा से पता था कि वे एक दिन जरूर लौटेंगे, अब समय आ गया है। उनकी दिल्ली के प्रतिष्ठित लुटियंस जोन में भी एक आलीशान कोठी है लेकिन उन्होंने रहने के लिए गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-5 में स्थित अल्ट्रा-लग्जरी रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट द कैमेलियास को चुना है।
विज्ञापन
विज्ञापन



80 करोड़ से शुरू होती है कीमत
इस सोसाइटी में फ्लैट्स की कीमतें 80 करोड़ रुपये से शुरू होती हैं। 11,416 स्क्वायर फीट के इस फ्लैट की कीमत लगभग 87,500 रुपया प्रति स्क्वायर फीट आंकी गई है। हर फ्लैट में दो डेक भी बनाए गए हैं जिसमें आप बारिश से लेकर हर मौसम का आनंद अपने फ्लैट में बैठकर ही ले सकते हैं।

25 हजार पेड़ों के बीच में बसाई गई सोसाइटी
द कैमेलियास सोसाइटी को डीएलएफ की तरफ से साल 2013 में लॉन्च किया गया था और यह 17.5 एकड़ का प्रोजेक्ट है। इसमें नौ टावर हैं जबकि 38 मंजिला इस इमारत में कुल 429 फ्लैट हैं। 100 करोड़ के इस फ्लैट का कुल एरिया 10 हजार स्क्वायर फीट का है। इन सभी 429 फ्लैट्स का व्यू एक तरफ अरावली है तो दूसरी तरफ गोल्फ कोर्स रोड है। इस पूरी सोसाइटी को 25 हजार पेड़ों के बीच में बसाया गया है। इसमें तीन आर्टिफिशियल लेक भी तैयार की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed