फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Loan of Rs 2.94 lakh taken from bank by submitting fake documents

Gurugram News: फर्जी दस्तावेज लगाकर बैंक से लिया 2.94 लाख का लोन

Tue, 05 Nov 2024 11:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Loan of Rs 2.94 lakh taken from bank by submitting fake documents
- खाता धारक को लोन लेने संबंध में नहीं मिली जानकारी
विज्ञापन

- जालसाजों ने बदली ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर, पीड़ित के पास नहीं आया ओटीपी
अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। साइबर क्राइम थाना पश्चिम क्षेत्र में एक व्यक्ति के बैंक खाते में जालसाजों द्वारा फर्जी दस्तावेज लगाकर 2.94 लाख रुपये लोन लेने का मामला सामने आया है। बैंक खाता धारक को इस बारे में पता ही नहीं चला कि कब उसके बैंक खाते में लोन लेकर 2,94,510 रुपये दूसरे बैंक खाता में भेज दिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रोहतक के महम निवासी सचिन सांगवान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गुरुग्राम के मारुति सुजुकी गेट नंबर-1 सतगुरु एंक्लेव स्थित एक पीजी में रहते हैं। उनका एक्सिस बैंक में खाता है। बीते 19 सितंबर को सचिन ने यूपीआई के माध्यम से भुगतान करने का प्रयास किया, लेकिन उनका बैंक खाता ब्लॉक हो रहा था। उन्होंने एक्सिस बैंक एप की जांच की तो पता चला कि बैंक खाता ब्लॉक हो गया है।

इसके बाद वह बीते 27 सितंबर को सेक्टर-22 एक्सिस बैंक की शाखा में गए तो उन्हें पता चला कि उनका पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी बदले गए हैं। एक अलग जीमेल आईडी के साथ नया नंबर 20 सितंबर को सचिन की जानकारी के बिना बैंक खाते में पहले ही अपडेट किए गए हैं। जबकि सचिन के पास इसको लेकर कोई ओटीपी भी नहीं आया था। जालसाजों ने लोन के रूप में 2,94,510 रुपये पहले सचिन के अकाउंट में जमा किए और उसी दिन 20 सितंबर को ही इस राशि को अन्य बैंक खाते में भेजकर निकाली गई। सचिन की शिकायत पर पुलिस ने जालसाजों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed