फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Light rain brings relief from heat, yellow alert on August 15

Gurugram News: हल्की बारिश से गर्मी से राहत, 15 अगस्त को यलो अलर्ट

Wed, 13 Aug 2025 12:40 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Light rain brings relief from heat, yellow alert on August 15
गुरुग्राम। शहर में मंगलवार को तड़के हुई हल्की बारिश ने उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत दी है। बीते कुछ दिनों से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिनों तक बारिश की संभावना बनी हुई है जिससे और राहत मिलने की उम्मीद है। बारिश के बाद अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री और न्यूनतम 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने आगामी दिनों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और मौसम में उतार-चढ़ाव की संभावना जताई है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को बारिश की आशंका को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री और न्यूनतम 27 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 66 रहा, जो अच्छी श्रेणी में आता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed