फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Let the BJP decide the day and time; we will come to recite the Sundarkand again: Pankaj Dawar.

भाजपा दिन-समय तय करे, हम फिर करने आएंगे सुंदरकांड पाठ : पंकज डावर

Wed, 15 Jul 2026 07:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 07:23 PM IST
विज्ञापन
Let the BJP decide the day and time; we will come to recite the Sundarkand again: Pankaj Dawar.
आरोप- पुलिस ने भाजपा के इशारे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बर्बरता की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष (शहरी) पंकज डावर ने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि यदि भाजपा जिला कार्यालय में सुंदरकांड पाठ कराने को लेकर गंभीर है तो वह दिन और समय तय करे। कांग्रेस कार्यकर्ता फिर से गुरुकमल पहुंचकर सुंदरकांड का पाठ करेंगे।
पंकज डावर ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा कार्यालय में सुंदरकांड पाठ करने से रोकने के लिए धारा 163 लागू कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का रास्ता रोका गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने भाजपा के इशारे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बर्बरता की, जिससे भाजपा का लोकतांत्रिक और धार्मिक आस्थाओं के प्रति रवैया उजागर हो गया। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा वास्तव में भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं और धार्मिक आस्थाओं का सम्मान करती है तो केवल बयान देने के बजाय सुंदरकांड पाठ के लिए खुले मन से अनुमति दे। कांग्रेस कार्यकर्ता बिना किसी राजनीतिक झंडे या पार्टी के प्रतीक पहुंचे थे, इसे राजनीतिक स्टंट कहना गलत है। मंगलवार को कांग्रेस श्रीराम मंदिर में चंदा चोरी मामले पर भाजपा कार्यालय गुरुकमल पर सुंदरकांड पाठ करने गई थी, जहां पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन

सनातन संस्कृति से जुड़ने पर स्वागत, राजनीति है तो जनता जवाब देगी : यशपाल बत्रा
भाजपा हरियाणा के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व वरिष्ठ उप महापौर यशपाल बत्रा ने कहा कि देश में सनातन संस्कृति और भगवान श्रीराम के प्रति आस्था लगातार बढ़ रही है। यदि विपक्ष के नेता भी सुंदरकांड का पाठ कर रहे हैं और सनातन परंपराओं से जुड़ रहे हैं तो यह स्वागत योग्य है, लेकिन यदि इसके पीछे राजनीतिक उद्देश्य है तो इसका फैसला जनता करेगी। बत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सांस्कृतिक आत्मविश्वास मजबूत हुआ है। कांग्रेस पूरे मामले पर राजनीति कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed