{"_id":"612fbb548ebc3e59cd6c96de","slug":"less-than-half-got-the-anti-infective-vaccine-against-the-target-gurgaon-news-noi602237427","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्य के मुकाबले आधे से भी कम को लगा संक्रमणरोधी टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्य के मुकाबले आधे से भी कम को लगा संक्रमणरोधी टीका
विज्ञापन
गुरुग्राम। ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग भले ही अपनी प्रतिबद्धता दिखा रहा हो लेकिन शासकीय केंद्रों पर अब लाभार्थियों की संख्या धीरे-धीरे घटने लगी है। स्थिति यह है कि बुधवार को शासकीय केंद्रों पर लक्ष्य के मुताबिक आधे से भी कम संख्या में लोगों को संक्रमणरोधी टीका लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को पहली व दूसरी डोज को मिलाकर 31850 डोज लगाने का लक्ष्य रखा था जबकि शाम तक 15015 को ही टीका लग सका।
वहीं, जिले में बुधवार को कुल 22623 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया, जिसमें से 15015 को शासकीय व 7608 को निजी केंद्रों पर कोरोनारोधी टीका लगाया गया। खास बात यह है कि स्वास्थ्य विभाग रोजाना ही पहली डोज के मुकाबले ज्यादा संख्या में दूसरी डोज देने का लक्ष्य तय कर रहा है बावजूद इसके समग्र तौर पर पहली डोज लगवाने वालों का आंकड़ा ज्यादा रहता है। इसी के साथ जिले में अब तक लगने वाली कुल डोज का आंकड़ा भी बढ़कर 24 लाख 15471 पर पहुंच गया है। सेक्टर-31 पॉलीक्लीनिक केंद्र पर बुधवार को 40 लोगों स्पुतनिक वी की दूसरी डोज दी गई। वहीं, विदेश जाने वाले 13 व हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पर 36 लोगों को संक्रमणरोधी टीका लगाया गया।
ऑनलाइन पंजीकरण करने वालों से उलझ रहे लोग
स्वास्थ्य विभाग ने जब से ऑनलाइन पंजीकरण कर टीका लगवाने वालों को प्राथमिकता देना शुरू किया है, शासकीय केंद्रों पर स्वास्थ्यकर्मियों को एक अलग ही समस्या का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल पहले से ऑनलाइन पंजीकरण कर आने वालों को जब स्वास्थ्यकर्मी वरीयता देने लगते हैं तो पहले से ही कतार में खड़े लोग ऐतराज जताने लगते हैं। कुछ इसी तरह का नजारा बुधवार को सेक्टर-31 पॉलीक्लीनिक केंद्र पर देखने को मिला, जहां पहले से पंजीकरण कर आने वालों को पहले टीका लगाने पर कतार में खड़े लोग स्वास्थ्यकर्मियों से उलझते रहे। हालांकि, स्वास्थ्यकर्मियों ने नियम के मुताबिक पहले से पंजीकृत लोगों को टीकाकरण में प्राथमिकता दी।