{"_id":"6a022cd422307f2da9055adb","slug":"legal-awareness-camp-held-at-government-school-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-111972-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सरकारी विद्यालय में लगा विधिक जागरूकता शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सरकारी विद्यालय में लगा विधिक जागरूकता शिविर
विज्ञापन
नूंह। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए), नूंह द्वारा सरकारी विद्यालय, घासेड़ा, जिला नूंह में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नेहा गुप्ता के मार्गदर्शन में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नेहा गुप्ता ने विद्यार्थियों को प्रौद्योगिकी के महत्व एवं उसके समाज पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि आधुनिक तकनीक शिक्षा, संचार, स्वास्थ्य, न्याय एवं रोजगार के क्षेत्र में नई संभावनाएं प्रदान कर रही है। सत्र के दौरान विद्यार्थियों को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (एनएएलएसए) एवं हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (एचएसएलएसए) द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं पहलों की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के प्रश्नों के उत्तर देने के लिए संवाद सत्र भी आयोजित किया गया। संवाद