फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Learning outcomes will be determined by children's understanding, not by marks.

Gurugram News: अंकों से नहीं, बच्चों की समझ से तय होगी सीखने की स्थिति

Mon, 14 Sep 2026 12:43 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Learning outcomes will be determined by children's understanding, not by marks.
पीरियोडिक असेसमेंट से किया जाएगा आकलन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की सीखने की स्थिति अब केवल परीक्षा में मिले अंकों से तय नहीं होगी। निपुण हरियाणा के तहत पहली बार पीरियोडिक असेसमेंट-1 के माध्यम से बच्चों की वास्तविक समझ और सीखने की क्षमता का आकलन किया जाएगा। इसमें बच्चों के पढ़ने, सुनने, बोलने, लिखने और विषय को समझने की क्षमता पर ध्यान दिया जाएगा।

मौलिक शिक्षा अधिकारी सुमित ने बताया कि बाल वाटिका से कक्षा तीसरी तक के बच्चों के लिए अलग-अलग आकलन मॉड्यूल जारी किए गए हैं। भाषा और गणित से जुड़ी दक्षताओं की जांच के बाद पूरा रिकॉर्ड निपुण हरियाणा टीचर एप पर दर्ज किया जाएगा। इससे प्रत्येक बच्चे की सीखने की स्थिति का पता लगाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


कक्षा तीसरी में हिंदी के तहत बच्चों की पढ़ने की गति और शुद्धता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। शिक्षक बच्चों से मौखिक रूप से पाठ पढ़वाकर उनकी पढ़ने की क्षमता और पाठ की समझ को जांचेंगे। आकलन का उद्देश्य केवल अंक देना नहीं, बल्कि बच्चों की कमजोरियों को पहचान कर उन्हें सुधारने के लिए अतिरिक्त अभ्यास और जरूरी सहयोग देना है। इससे शिक्षक बच्चों की जरूरत के अनुसार पढ़ाई की योजना भी तैयार कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed