{"_id":"6521a6d97d8701a1770f3544","slug":"laying-the-foundation-stone-of-development-works-worth-crores-of-rupees-in-pataudi-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-15862-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पटौदी में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पटौदी में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पटौदी के विधायक सत्यप्रकाश जरावता ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी हरियाणा के हितों के साथ खिलवाड़ कर रही है। यह बात उन्होंने पटौदी में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों के शिलान्यास के अवसर पर कही।
विधायक जरावता ने नगर परिषद पटौदी मंडी के गांव मिर्जापुर में होने वाले दो करोड़ रुपये के विकास कार्यों के निर्माण का नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। इनमें 12.85 लाख रुपये से एससी चौपाल, 16 लाख रुपये से चंदगीराम चौक से मंदिर चौक तक आरसीसी नाला व रास्ता, ,8 लाख रुपये से अनुसूचित चौपाल, 33 लाख रुपये से गांव मिर्जापुर से गांव मिल्कपुर तक रास्ते का निर्माण, 96 लाख रुपये से गांव मिर्जापुर से गांव देवलावास तक रास्ते के निर्माण का काम शामिल है।
नगर परिषद पटौदी मंडी के गांव मिलकपुर में भी 2.70 करोड़ रुपये के कार्यों का शिलान्यास किया। इनमें 99.64 लाख रुपये से सामुदायिक भवन, 96.83 लाख रुपये से गांव मिल्कपुर से अनूसूचित बस्ती तक रास्ता निर्माण , 50 लाख रुपये से अनुसूचित चौपाल से चन्द्रभान के घर तक रास्ता निर्माण , 19 लाख रुपये से आउटर फिरनी से श्मशान घाट तक रास्ता निर्माण का काम शामिल है।
विज्ञापन
जरावता ने कहा कि हरियाणा सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में एसवाईएल के पानी के लिए लगातार दमदार पैरवी की है। जिससे निर्णय जल्दी आया । एसवाईएल कनाल हरियाणा की जीवनरेखा और हक है। अभी एसवाईएल नहर का निर्माण न होने से हरियाणा के पानी का इस्तेमाल पंजाब कर रहा है।