फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Laptop and cash along with clothes worth Rs 1.5 lakh stolen

Gurugram News: डेढ़ लाख रुपये के कपड़ों सहित लैपटॉप और नकदी चोरी

Sat, 11 Oct 2025 11:24 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Sat, 11 Oct 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Laptop and cash along with clothes worth Rs 1.5 lakh stolen
सिटी थाना पुलिस ने चोर के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पुन्हाना। नगर पालिका क्षेत्र के दल्लाबास गांव में स्थित कपड़ों की दुकान में रात चोरी की वारदात सामने आई है। चोर दुकान का पिछला दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और करीब 80 हजार रुपये नकद, 160 लेडीज सूट व एक लैपटॉप चोरी कर ले गए। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।


दल्ला बास गांव निवासी जाकिर हुसैन पुत्र अब्दुल रज्जाक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि हाजीपुर रोड पर कपड़ों का थोक व रिटेल व्यापार करते हैं। शुक्रवार को सुबह करीब 9 बजे जब वह दुकान पर पहुंचे तो देखा कि दुकान का पिछला दरवाजा टूटा हुआ है और अंदर रखे रुपये व लैपटॉप गायब हैं। उन्होंने बताया कि दुकान से करीब 160 लेडीज सूट भी चोरी हो गए, जिनकी कीमत करीब 1.80 लाख रुपये है। पीड़ित व्यापारी ने बताया कि वारदात रात करीब 3 बजे के आसपास हुई। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक व्यक्ति दुकान के अंदर आता-जाता साफ दिखाई दे रहा है। हालांकि चोर ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था जिससे पहचान नहीं हो पाई है। सूचना मिलते ही पुन्हाना सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिटी थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed