फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Landlords to keep records of visitors: Panchayat

मकान मालिक अपने यहां आने-जाने वाले लोगों का रखेगा रिकॉर्ड : पंचायत

Sun, 28 Jun 2026 05:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 05:21 PM IST
विज्ञापन
Landlords to keep records of visitors: Panchayat
गांव की सुरक्षा, साफ-सफाई और सामाजिक व्यवस्था पर हुई चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। नगर निगम मानेसर के वार्ड-4 के वजीरपुर गांव में रविवार को ग्रामीणों की पंचायत हुई। पंचायत में गांव की सुरक्षा, साफ-सफाई और सामाजिक व्यवस्था को लेकर कई अहम फैसले लिए गए। पंचायत में तय किया गया कि गांव में रहने वाले हर किरायेदार का पुलिस वेरिफिकेशन कराना जरूरी होगा। इसकी जिम्मेदारी मकान मालिक की होगी। अगर कोई बिना पुलिस सत्यापन के किरायेदार रखता है तो उसकी जिम्मेदारी भी तय होगी। ग्रामीणों ने यह भी फैसला लिया है कि हर मकान मालिक अपने यहां आने-जाने वाले लोगों का रिकॉर्ड रखेगा। गांव में कोई भी संदिग्ध या अनजान व्यक्ति दिखाई देने पर उसकी जानकारी तुरंत दी जाएगी। कबाड़ी, भिखारी और दूसरे बाहरी लोगों की पहचान की भी जांच की जाएगी, ताकि गांव में सुरक्षा बनी रहे। पंचायत में लोगों से अपील की गई कि सभी गांव के माहौल के अनुसार रहन-सहन रखें और बिना जरूरी काम के देर रात बाहर न घूमें।


साफ-सफाई को लेकर भी फैसला लिया गया कि कोई भी व्यक्ति सड़क या खाली जगह पर कूड़ा नहीं फेंकेगा। सभी लोग कूड़ेदान का ही इस्तेमाल करेंगे। पंचायत में तेज आवाज में डीजे बजाने और अभद्र गाने चलाने पर भी रोक लगाने का निर्णय लिया गया। यदि कोई इन नियमों का उल्लंघन करेगा तो गांव की ओर से उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, स्कूल के मैदान में किसी कार्यक्रम के लिए टेंट लगाने पर सफाई के लिए 1,100 रुपये शुल्क लिया जाएगा। वहीं, गांव में होने वाले शादी या अन्य समारोह में किन्नरों को अधिकतम 1,100 रुपये ही देने का फैसला भी पंचायत ने लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed