फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Lakhs of goods stolen by breaking the lock of shops

दुकानों का ताला तोड़कर लाखों का सामान चोरी

Sun, 21 Feb 2021 11:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Lakhs of goods stolen by breaking the lock of shops
गुरुग्राम। पटौदी की हेलीमंडी की सिनेमा मार्केट स्थित तीन दुकानों का ताला तोड़कर लाखों रुपये का सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ितों की ओर से अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पटौदी थाने में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

फर्रुखनगर अंतर्गत गांव खंडेवला के रहने वाले शांति स्वरूप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी हेलीमंडी के सिनेमा मार्केट में शांति ट्रेडर्स के नाम से दुकान है। शनिवार देर रात वह अपनी दुकान बंद करने बाद घर चले गए। सुबह 7 बजे उनको पड़ोसी दुकान संचालक ने फोन कर बताया कि उनकी दुकान का शटर टूटा पड़ा है। जानकारी मिलते ही वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि बदमाशों ने उनकी दुकान का शटर तोड़कर अंदर रखा 450 किलो कॉपर व 150 किलो पुराना कॉपर चोरी कर लिया है।
विज्ञापन

साथ ही उनके चाचा केशवानंदन और पास की ही एक अन्य दुकानों को भी शटर उखड़ा हुआ था। इनमें से बदमाशों को लाखों रुपये का माल चोरी कर लिया था। जिसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पटौदी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed