फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Lahdola's veterinary dispensary falls prey to disrepair

Gurugram News: बदहाली की भेंट चढ़ा लहडोला का पशु औषधालय

Sat, 21 Feb 2026 12:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Lahdola's veterinary dispensary falls prey to disrepair
सप्ताह में एक दिन ही पहुंचते हैं चिकित्सक, फंड के अभाव में जर्जर हो रहा भवन
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



तिगांव। गांव लहडोला का पशु औषधालय इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। पशुपालकों की सुविधा के लिए बना यह केंद्र अब उपेक्षा का शिकार नजर आता है। भवन की हालत ऐसी है कि पहली नजर में यह किसी बंद पड़े कार्यालय जैसा प्रतीत होता है।
उखड़ी दीवारें, जर्जर दरवाजे और गंदगी से घिरा परिसर इसकी बेकदरी की कहानी बयां कर रहे हैं। तस्वीरों में भी साफ झलकता है कि यहां गतिविधि नाममात्र की है। हालांकि केंद्र पूरी तरह बंद नहीं है, लेकिन सप्ताह में केवल एक दिन डॉक्टर के आने से बाकी दिनों में यहां सन्नाटा पसरा रहता है। पशुपालकों का कहना है कि जरूरत के समय उन्हें अक्सर निराशा हाथ लगती है। मजबूरी में उन्हें दूसरे गांवों या शहर के पशु अस्पतालों की ओर रुख करना पड़ता है। गांव में बड़ी संख्या में लोग पशुपालन से जुड़े हैं। ऐसे में पशु औषधालय की यह स्थिति चिंता बढ़ाने वाली है। ग्रामीणों का कहना है कि नियमित डॉक्टर की तैनाती और भवन की मरम्मत बेहद जरूरी है, ताकि पशुओं को समय पर उपचार मिल सके।
विज्ञापन





वर्जन

पंचायत के पास फिलहाल पर्याप्त फंड उपलब्ध नहीं है। बजट की कमी के कारण मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। जैसे ही फंड मिलेगा, पशु औषधालय की हालत सुधारने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। -अजब सिंह, सरपंच लहडोला
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed