फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Labourer beaten up over transaction dispute; FIR registered.

Gurugram News: लेनदेन के विवाद में मजदूर को पीटा, प्राथमिकी दर्ज

Thu, 25 Jun 2026 07:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
Labourer beaten up over transaction dispute; FIR registered.
पटौदी। रुपयों के लेनदेन के विवाद में मजदूरी करने वाले एक युवक के साथ अनाजमंडी के पास मारपीट की गई। इससे उसका दाहिना घुटना फ्रैक्चर हो गया। जाटौली के वार्ड-1 निवासी सुरेश कुमार ने पुलिस को शिकायत दी है। उसने बताया कि 21 जून की सुबह वह अनाजमंडी के पास ईंटों के ट्रैक्टर पर बैठा हुआ था। इसी दौरान खोड़ गांव निवासी नितेश कुमार उर्फ रिक्की ने रुपयों के लेनदेन के चलते रंजिश में गाली-गलौज व मारपीट शुरू कर दी। उसे ट्रैक्टर से नीचे जमीन पर गिराकर मारपीट व जान से मारने की धमकी दी। घायल हालत में सुरेश को पटौदी के उपमंडल नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां से उसे रेवाड़ी स्थित निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने पटौदी थाने में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed