फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Laborer electrocuted to death in under-construction house, case filed against owner and contractor

Gurugram News: निर्माणाधीन मकान में करंट लगने से मजदूर की मौत, मालिक-ठेकेदार पर केस

Wed, 05 Aug 2026 07:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
Laborer electrocuted to death in under-construction house, case filed against owner and contractor
- लेंटर डालने के दौरान मशीन में आया करंट, सुरक्षा इंतजाम नहीं करने का लगाया आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पटौदी रोड पुलिस चौकी क्षेत्र के हीरा नगर स्थित एक निर्माणाधीन मकान में काम करते समय करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने मकान मालिक और ठेकेदार के खिलाफ शिवाजी नगर थाने में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृतक की पहचान बिहार के मधेपुरा निवासी अजीत कुमार (29) के रूप में हुई है। मृतक के भाई श्रवण कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 3 अगस्त की शाम उसका भाई हीरा नगर स्थित निर्माणाधीन मकान में मजदूरी कर रहा था। इस दौरान मकान में लेंटर डालने का काम चल रहा था। शिकायत के अनुसार, लेंटर डालने वाली मशीन में अचानक करंट आ गया, जिसकी चपेट में आने से अजीत कुमार की मौत हो गई। श्रवण कुमार ने आरोप लगाया कि मकान के ऊपर से बिजली के तार गुजर रहे थे, लेकिन मकान मालिक और ठेकेदार ने सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए। तारों को सुरक्षित ढंग से कवर नहीं कराया गया, जिसके कारण यह हादसा हुआ। पटौदी रोड पुलिस चौकी के जांच अधिकारी अजीत ने बताया कि बुधवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्राथमिक जांच और शिकायत के आधार पर मकान मालिक व ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। हादसे के कारणों और लापरवाही के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article