फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Kulbhushan Bhardwaj crowned head of the state's largest bar association.

Gurugram News: प्रदेश की सबसे बड़ी बार का ताज सजा कुलभूषण भारद्वाज के सिर

Sat, 12 Sep 2026 12:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Kulbhushan Bhardwaj crowned head of the state's largest bar association.
सचिव पद पर प्रशांत ठकरान बने सचिव
विज्ञापन

नंबर गेम- 1834 वोट मिले कुलभूषण भारद्वाज को, 1590 मत मिले विनोद राव को

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। प्रदेश में अपनी अलग पहचान रखने वाली जिला बार एसोसिएशन के प्रधान पद पर कुलभूषण भारद्वाज ने जीत हासिल की। उन्हें 1834 वोट मिले और विनोद राव को 1590 मत मिले। सुबह नौ बजे से शुरू हुआ मतदान शाम पांच बजे तक चला। छह पदों पर 26 प्रत्याशी मैदान में थे। चुनाव पुरी तरह से शांतिपूर्ण तरीके से पूरा हुआ। वोटों की गिनती 12 राउंड तक चली। लाइब्रेरियन के पद पर ज्योति शर्मा को पहले ही निर्विरोध चुन लिया गया था।
सचिव पद पर प्रशांत ठाकरान ने 1556 वोट से जीत दर्ज की । उन्होंने विश्वेंद्र यादव को 1458 हासिल की है। उपाध्यक्ष (महिला) पद पर रेणू महेश्वरी ने जीत दर्ज की। उन्होंने योगिता गुर्जर को 920 मत से हराया। उन्हें 2218 वोट और योगिता गुर्जर को 1298 वोट मिले। उप प्रधान पद पर साहिल यादव ने मात्र दो वोट अंतर से जीत दर्ज की। उन्हें 1134 वोट और दूसरे नंबर पर रहे दमन शर्मा को 1132 वोट मिल। संयुक्त सचिव पर विक्रम यादव चुने गए। उन्होंने 3138 वोट मिले। उन्होंने प्रतिद्वंदी योगेश कुमार को 1312 मतों से हराया। कोषाध्यक्ष पद पर अक्षत जैन ने 446 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। उन्हें 2703 और दूसरे नंबर पर रही रीना झा को 2257 वोट प्राप्त हुए।
विज्ञापन

वर्जन

चुनाव पूरी तरह से निष्पक्ष रहा। चुनाव को अच्छे से कराने में पूरी बार का सहयोग मिला। सभी विजेताओं से शुभकामंनाएं। सभी मिलकर बार के लिए बेहतर काम करें। -सतवीर सिंह तंवर,चुनाव अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


सोहना बार एसोसिएशन के प्रधान बने अमित यादव
सोहना। सोहना बार एसोसिएशन के चुनाव में प्रधान पद पर अधिवक्ता अमित यादव में तिकोने मुकाबले में रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल करके परचम लहराया है। सचिव पद पर राजबीर ने जीत दर्ज की है। उप प्रधान पद पर अधिवक्ता लालबहादुर ने विजय हासिल की है। महिला उप प्रधान पद पर अनिता रानी ने जीत हासिल की। सह सचिव पद पर भूपेंद्र सैनी ने जीत हासिल की। वहीं चुनावी परिणाम की घोषणा होने के बाद विजयी उम्मीदवारों ने जुलूस निकालकर खुशी का इजहार किया तथा अपने समर्थकों का आभार व्यक्त किया। संवाद

पटौदी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने मुनीश चौहान
गुरुग्राम। पटौदी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मुनीश चौहान चुने गए। चुनाव अधिकारी अधिवक्ता दिनेश सिंह चौहान ने बताया कि प्रधान पद के अलावा उपप्रधान महिला अतिरिक्त पर रचना देवी ने जीत हासिल की। सचिव पद पर जितेन्द्र यादव, कोषाध्यक्ष पद पर रसना यादव ने जीत दर्ज की। चुनाव अधिकारी दिनेश सिंह चौहान के अनुसार दो पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए उनमें वाइस उपप्रधान के लिए प्रशांत तथा सहसचिव महिला के लिए अनुराधा निर्विरोध चुनी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed