फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Knowledge of science and mathematics given to school students

स्कूली छात्रों को दिया विज्ञान और गणित का ज्ञान

Wed, 03 Feb 2021 11:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Knowledge of science and mathematics given to school students
गुरुग्राम। जैकबपुरा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में विद्यार्थियों को विज्ञान और गणित का ज्ञान देने के लिए कॉलेज प्रोफेसर पहुंचे। इस दौरान राजकीय महाविद्यालय के गणित विशेषज्ञ रोहित शर्मा एवं विज्ञान विशेषज्ञ विकास वंसल ने विद्यार्थियों को विभिन्न प्रयोग करके दिखाए।
विज्ञापन

दरअसल हरियाणा शिक्षा विभाग विद्यार्थियों में विज्ञान और गणित विषय में रुचि पैदा करने के लिए विभिन्न प्रयास कर रहा है। इस कड़ी में कॉलेज प्रोफेसरों के साथ विद्यार्थियों का इंट्रेक्शन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। बुधवार को जैकबपुरा के राजकीय विद्यालय में विद्यार्थियों ने विज्ञान एवं गणित विषय पर मॉडल बनाए।
विज्ञापन

हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से इस योजना के तहत जिले के 10 स्कूलों का चयन किया गया है। गुरुग्राम ब्लॉक से सात स्कूल, फर्रुखनगर ब्लॉक से दो स्कूल और सोहना ब्लॉक के एक स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। स्कूल प्राचार्य सुनील शर्मा ने बताया कि स्कूल विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने मॉडल भी बनाए। इस तरह के कार्यक्रम से विद्यार्थियों में विषय के प्रति दिलचस्पी बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन छात्रों को किया गया पुरस्कृत
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने ज्वालामुखी, प्ले गेम, किडनी, जल संरक्षण जैसे विषयों पर मॉडल भी बनाए। इस दौरान अच्छे प्रयोग का मॉडल बनाने वाली नौंवी की छात्रा नेहा, हिमांशी और दसवीं की योगिता व सपना ने जीत हासिल की। वहीं भाषण प्रतियोगिता में नौंवी की नेहा, हिमांशी और दसवीं की चंचल ने बाजी मारी।
इन स्कूलों में होगा कार्यक्रम
गुरुग्राम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, दौलताबाद
गुरुग्राम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कादीपुर
गुरुग्राम राजकीय हाईस्कूल, 4-8 मार्ला
गुरुग्राम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर4-7
गुरुग्राम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जैकबपुरा
गुरुग्राम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, चक्करपुर
गुरुग्राम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सिविल लाइन
फर्रुखनगर राजकीय हाईस्कूल कालियावास
फर्रुखनगर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, बुढ़ेरा
सोहना राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, बादशाहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed