फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   kiran pal one day police remand by duty megistratr

ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने आरोपी किरणपाल को भेजा एक दिन की रिमांड पर

Sat, 29 Jun 2019 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
kiran pal one day police remand by duty megistratr
गुरुग्राम। खेड़कीदौला टोल प्लाजा पर फर्जी आरसी दिखाने पर हुए बवाल पर टोल प्रवक्ता व कर्मचारी पर पत्थर से हमला कर सिर फोड़ने के मामले में आरोपी कार मालिक किरणपाल को पुलिस ने शनिवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। थाना प्रभारी निरीक्षक कुलदीप ने बताया कि ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने आरोपी को एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-48 स्थित खेड़कीदौला टोल प्लाजा पर शुक्रवार दोपहर करीब 11 बजे मानेसर की ओर से कार एचआर26 डीएक्स 6577 टोल लेन नंबर-7 में आई। टोलकर्मी ने जब चालक से टोल शुल्क मांगा तो उसने अपनी कार की आरसी दिखाई जिसमें मानेसर गांव का पता था। टोल कर्मी की ओर से आरसी की जांच की गई तो वह फर्जी पाई गई। जबकि कार की असली आरसी में पता बाघनकी गांव का निकला। फर्जीवाड़े की सूचना के बाद टोल प्रवक्ता कृपाल सिंह ने उन्हें ऑफिस में बैठाकर कार मालिक को बुलाने के लिए कहा। थोड़ी देर बाद जब मालिक किरणपाल आया तो उसने आते ही गाली गलौच शुरू कर दी। इस पर टोल के दो मैनेजर उसका विडियो बनाने लगे। किरणपाल ने दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी तो टोल प्रवक्ता कृपाल सिंह बीच बचाव करने आए। आरोपी ने उनके साथ हाथापाई शुरू करते हुए पास में पड़ा पत्थर उठाकर सिर पर मार दिया। जिससे वे लहूलुहान होकर प्रवक्ता सड़क पर बेहोश होकर गिर गए। जिन्हें गंभीर हालत में मेदांता अस्पताल में दाखिल किया गया। खेड़कीदौला थाना पुलिस ने टोल प्रबंधन समेत सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी कार मालिक किरणपाल के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed