फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Killed brother-in-law with his wife threw dead body in drain three arrested in gurugram

साले के थे अवैध संबंध: पत्नी के साथ मिलकर की जीजा की हत्या, शव नाले में फेंका; तीन गिरफ्तार

Tue, 20 Aug 2024 10:36 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 20 Aug 2024 10:36 PM IST
सार

आरोपियों से पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पंचदेव ठाकुर मृतक रामपरिच्छन शर्मा का साला है। रामपरिच्छन शर्मा (मृतक) का आरोपी पंचदेव की पत्नी इंदु से अवैध संबंध थे।

विज्ञापन
Killed brother-in-law with his wife threw dead body in drain three arrested in gurugram
साले की पत्नी के साथ अवैध संबंधों के चलते दिया हत्या की वारदात को अंजाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईएमटी मानेसर थाना क्षेत्र के एक नाले में पड़े ड्रम में युवक का शव मिलने के मामले की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। युवक की हत्या उसके ही साले ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर की थी और शव को दोस्त की मदद से नाले में फेंक दिया था। मृतक के उसके साले की पत्नी के साथ अवैध संबंध थे। जिसके चलते वारदात को अंजाम दिया गया। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आईएमटी मानेसर थाना क्षेत्र में शनिवार की सांय नाले के पास काम करने के दौरान मोहित व नंदकिशोर को नाले में नीले रंग का एक ड्रम दिखाई दिया। जिसमें से काफी बदबू आ रही थी। जिसके बाद कंपनी के सिक्योरिटी इंस्पेक्टर सोहन सिंह ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस, एफएसएल व सीन ऑफ क्राइम टीम ने ड्रम को नाले से निकालकर जांच की। पुलिस को ड्रम में से साड़ी से बंधा हुआ युवक का शव मिला। बताया जा रहा है कि उसके गले को बिजली के तार से घोंटा गया था। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में पुलिस ने मृतक की पहचान बिहार मूल के 27 वर्षीय राम परिच्छन शर्मा के रूप में कराई। जो यहां बेगमपुर खटोला में रहता था। डीसीपी मानेसर दीपक जेवरिया के निर्देशानुसार व एसीपी मानेसर विपिन अहलावत की अगुवाई में आईएमटी मानेसर थाना पुलिस ने छानबीन की । जिसके बाद पुलिस ने गांव बॉसकुशला, गुरुग्राम से एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके मर्डर की गुत्थी को सुलझा लिया।

विज्ञापन

पत्नी से अवैध संबंधों के चलते की जीजा की हत्या
आरोपियों से पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पंचदेव ठाकुर मृतक रामपरिच्छन शर्मा का साला है। रामपरिच्छन शर्मा (मृतक) का आरोपी पंचदेव की पत्नी इंदु से अवैध संबंध थे। पंचदेव को जब इस बारे में पता चला तो उसने अपनी पत्नी के साथ मिलकर जीजा रामपरिच्छन शर्मा की हत्या करने की योजना बनाई। योजनानुसार 14 अगस्त को पंचदेव व इंदु ने रामपरिच्छन शर्मा को अपने घर बुलाया। इसके बाद रात को सोने के बाद पंचदेव व इंदु ने बिजली के तार से गला दबाकर रामपरिच्छन शर्मा की हत्या कर दी और शव को अपने घर में ही छुपा लिया। दूसरे दिन शव को एक ड्रम में डालकर पंचदेव ने अपने साथी चंदन ठाकुर के साथ मिलकर बाइक पर ले जाकर नाले में फेंक दिया।

तीनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस उनसे निशानदेही कराने के बाद अदालत में पेश करेगी। - विपीन अहलावत- एसीपी मानेसर, गुरुग्राम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed