फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Khushal Academy achieved the target of 314 runs in just 37.5 overs.

Gurugram News: खुशाल अकादमी ने 37.5 ओवर में ही 314 रन का लक्ष्य किया हासिल

Tue, 23 Jun 2026 07:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
Khushal Academy achieved the target of 314 runs in just 37.5 overs.
गुरुग्राम। स्पोर्ट्सलैंड अकादमी के मैदान पर मंगलवार को अंडर-12 क्रिकेट मुकाबला खेला गया। यह मुकाबला खुशाल क्रिकेट अकादमी और स्पोर्ट्सलैंड क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। इसमें खुशाल अकादमी ने स्पोर्ट्सलैंड अकादमी को 2 विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्पोर्ट्सलैंड अकादमी ने निर्धारित 40 ओवरों में 314 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज भव्य मेहता ने 102 रनों की शतकीय पारी खेली। वहीं, कप्तान तनुज सिंह ने 46, गोपाल ने 55 और विशाल सिंह ने 44 रन का योगदान दिया। खुशाल अकादमी के अयांश अग्रवाल ने 3 विकेट चटकाए। 315 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी खुशाल अकादमी के रजत ने 68, प्रबीर ने 91, मानव राज ने 63 और आरुष क्वात्रा ने नाबाद 55 रन बनाकर 37.5 ओवर में ही जीत दिला दी। स्पोर्ट्सलैंड के जिगर कुमार गिरी, दर्श लांबा और हर्ष ने 2-2 विकेट लिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed