फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Kherkidoula toll: 30-minute trial of Fastag jammed

खेड़कीदौला टोल को 30 मिनट तक किया कैशलैस तो लग गया जाम

Tue, 22 Dec 2020 06:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 06:50 PM IST
विज्ञापन
Kherkidoula toll: 30-minute trial of Fastag jammed
गुरुग्राम दौलताबाद फ्लाईओवर पर सुबह के समय लगा जाम। - फोटो : Gurgaon
गुरुग्राम। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एक जनवरी से टोल प्लाजा पर फास्टैग अनिवार्य कर रही है। इसकी तैयारी के लिए मंगलवार को 30 मिनट का ट्रायल किया गया। इस दौरान टोल राशि नकद लेना बंद कर दिया गया। वाहन चालकों को फास्टैग लगवाने के निर्देश दिए गए ताकि उन्हें एक जनवरी से परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
विज्ञापन

एनएचएआई के परियोजना निदेशक शशि भूषण ने बताया कि पहली जनवरी से कैशलैस किए जाने की तैयारी के तहत यह ट्रायल शुरू किया गया है। खेड़कीदौला टोल प्लाजा से गुजरने वाले करीब 78 फीसदी वाहन चालकों ने फास्टैग लगाया हुआ है। शेष करीब 22 फीसदी चालकों ने नहीं लगाया है। मंगलवार से शुरू हुआ ट्रायल बिना फास्टैग वाले वाहन चालकों को आगाह करने के लिए था। यह ट्रायल 31 दिसंबर तक रोजाना किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान चालकों को जागरूक करने के लिए टोलकर्मी भी तैनात किए गए।
विज्ञापन

30 मिनट तक चले ट्रायल के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई। टोल प्रबंधन को इसे संभालने में काफी परेशानी भी हुई। करीब 500 मीटर तक लगी लंबी कतार में उन वाहनों को भी परेशान होना पड़ा जिन्हें टोल भुगतान में छूट है। बाइक समेत ऑटो चालक भी जाम से जूझते रहे। करीब 30 मिनट बाद टोल प्लाजा की दोनों ओर दो-दो लेन को वापस कैश लेन बना दिया। जिसके बाद यहां जाम से राहत मिल पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed