फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Khelo Mewat competitions will be organized on a large scale for the first time in Nuh

Gurugram News: नूंह में पहली बार बड़े स्तर पर आयोजित होंगी खेलो मेवात प्रतियोगिताएं

Fri, 28 Mar 2025 11:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Khelo Mewat competitions will be organized on a large scale for the first time in Nuh
-जिले की सभी 384 ग्राम पंचायतों व शहरी क्षेत्रों के सभी 59 वार्डों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
विज्ञापन


- खंड स्तर की प्रथम दो विजेता टीमों को जिला स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने का मिलेगा मौका



संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि जिला नूंह के युवाओं को खेलों से जोड़ने व उन्हें नशे जैसी बुराई से बचाने के लिए बड़े स्तर पर खंड व जिला स्तर पर खेलो मेवात प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। इनमें जिले की सभी 384 ग्राम पंचायतों व शहरी क्षेत्रों के सभी 59 वार्डों से खिलाड़ियों व टीमों की भागीदारी सुनिश्चित कर खेल करवाए जाएंगे। खेलो मेवात प्रतियोगिता के तहत पांच तरह के खेल होंगे। इनमें क्रिकेट, वॉलीबाल, कुश्ती, रस्साकशी व एथलेटिक्स शामिल होंगे। प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड तावड़ू से नौ अप्रैल को होगा।

उपायुक्त शुक्रवार को लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित बैठक में खेलो मेवात स्पर्धाओं के आयोजन के संबंध में जिला के सभी उपमंडलों के एसडीएम व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि खेलो मेवात प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य जिला नूंह के युवाओं को खेलो के साथ जोड़ना है, ताकि युवाओं की ऊर्जा का सकारात्मक दिशा में उपयोग करना संभव हो। युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़े। खेलों से हमें मिलकर काम करने व आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। इन प्रतियोगिताओं में सभी गांवों के खिलाड़ियों को खंड स्तर पर आयोजित खेलों में मौका दिया जाएगा। खंड स्तर पर प्रथम व द्वितीय विजेता रहने वाली टीमों व खिलाड़ियों को जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला स्तर पर विजेता टीमों को नगद इनाम व ट्राफी दी जाएंगी। इन खेलो में भाग लेने के लिए सभी ग्राम पंचायतों को अपने गांव के खिलाड़ियों व टीमों की एंट्री करवानी होगी, जिसके लिए पोर्टल भी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायतों द्वारा टीमों की एंट्री के लिए पंजीकरण 15 अप्रैल तक करना जरूरी होगा। अतिरिक्त उपायुक्त प्रदीप ङ्क्षसह मलिक ने कहा कि उपायुक्त के प्रयास से पहली बार जिला नूंह में युवाओं के लिए इतने बड़े स्तर पर खेलों का आयोजन किया जा रहा है। इन खेलों में सभी गांवों व शहरी क्षेत्र के वार्डों से खिलाड़ियों को अवसर दिया जा रहा है। इन प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के लिए संंबंधित एसडीएम को नोडल अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वह इतने बड़े स्तर पर आयोजित होने वाले खेल टूर्नामेंट में अवश्य भाग लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed