फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Key Advice: Recognize children's talent and help them move forward.

गुरुमंत्र : बच्चों की प्रतिभा पहचानकर उन्हें आगे बढ़ाएं

Sun, 20 Sep 2026 06:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
Key Advice: Recognize children's talent and help them move forward.
जगवंती गुरुमंत्र के लिए
हर बच्चे में कुछ अलग और खास करने की क्षमता होती है। एक अच्छे शिक्षक की भूमिका केवल किताबों का ज्ञान देने तक सीमित नहीं होती, बल्कि बच्चों की रुचि और प्रतिभा को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना भी जरूरी है। शिक्षक को बच्चों की गलतियों पर केवल डांटने के बजाय प्यार, धैर्य और प्रोत्साहन के साथ समझाना चाहिए। इससे बच्चों में सीखने की इच्छा बढ़ती है और वे अपनी बात खुलकर रखने का प्रयास करते हैं। पढ़ाई को खेल, गतिविधियों और रचनात्मक कार्यों से जोड़ने पर बच्चे रुचि के साथ सीखते हैं। इससे उनमें आत्मविश्वास, कल्पनाशक्ति और समस्या का समाधान करने की क्षमता भी विकसित होती है। हर बच्चे की सीखने की गति अलग होती है, इसलिए शिक्षक को उनकी जरूरत के अनुसार मार्गदर्शन देना चाहिए। शिक्षक का छोटा सा प्रोत्साहन भी बच्चे के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकता है और उसे अपनी प्रतिभा निखारने के लिए प्रेरित कर सकता है। -जगवंती, पीआरटी, सेक्टर 4/7 पीएम श्री गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed