फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Kejriwal and Mann reached Bhondsi jail to meet minister Sanjeev Arora

Gurugram News: भोंडसी जेल में बंद मंत्री संजीव अरोड़ा से मिलने पहुंचे केजरीवाल और मान

Sun, 24 May 2026 12:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Kejriwal and Mann reached Bhondsi jail to meet minister Sanjeev Arora
लगभग 20 मिनट की मुलाकात के बाद दोनों नेता दिल्ली लौटे
विज्ञापन


ईडी ने मनी लॉड्रिंग व फर्जी जीएसटी बिलिंग घोटाले के आरोप में गिरफ्तार किया था

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शनिवार को गुरुग्राम की भोंडसी जेल पहुंचे। दोपहर लगभग पौने 2 बजे आप के दोनों बड़े नेता भोंडसी जेल में बंद पंजाब सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा से मिलने यहां आए। लगभग 20 मिनट की मुलाकात के बाद दोनों नेताओं का काफिला वापस दिल्ली की ओर चला गया। इस दौरान नेताओं ने मीडिया से भी बात नहीं की।

ईडी ने मनी लॉड्रिंग व 100 करोड़ के फर्जी जीएसटी बिलिंग घोटाले के आरोप में पंजाब सरकार में मंत्री संजीव अरोड़ा को 9 मई को गिरफ्तार किया था। इसके बाद ईडी की टीम संजीव अरोड़ा को लेकर देर रात ही गुरुग्राम अदालत परिसर पहुंची। यहां उन्हें अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया गया। रिमांड के बाद फिर से अदालत में पेशी के दौरान संजीव अरोड़ा के परिवार व बेटी के साथ फोटो व वीडियो भी आए थे। बाद में संजीव अरोड़ा को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। शनिवार को अरविंद केजरीवाल व भगवंत मान भोंडसी जेल में संजीव अरोड़ा से मिलने पहुंचे। इनके कार्यक्रम की सूचना पहले ही पुलिस को दे दी गई थी। इसके चलते एहतियात के तौर पर गुरुग्राम पुलिस की टीम शनिवार सुबह से ही जेल परिसर के पास पहुंच गई।
विज्ञापन

दोपहर लगभग पौने 2 बजे अरविंद केजरीवाल व भगवंत मान का काफिला जेल परिसर के पास पहुंचा। इसके बाद ये मेन रोड से जेल के गेट की ओर निकल गए। वहीं मीडिया की एंट्री यहीं पर गुरुग्राम पुलिस ने रोक दी। लगभग आधे घंटे बाद इनका काफिला वापस निकला और मीडिया से बचते हुए दोनों नेताओं का काफिला दिल्ली की ओर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों वरिष्ठ नेताओं के पहुंचने के दौरान जिला जेल में बंदियों से मुलाकात करने के लिए पहुंचे उनके परिजनों को भी कुछ देर के लिए रोक दिया गया। जिला जेल में तैनात सुरक्षा कर्मियों के मोबाइल तक प्रशासन ने रखवा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed