फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   KCL: Player registration process begins.

केसीएल : खिलाड़ियों की पंजीकरण की प्रकिया शुरू

Thu, 24 Sep 2026 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
KCL: Player registration process begins.
नहीं लगेगा कोई शुल्क, 27 को रोहतक में ट्रायल
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। कबड्डी चैंपियंस लीग (केसीएल) के आगामी सीजन के लिए खिलाड़ियों के पंजीकरण की प्रक्रिया बृहस्पतिवार से शुरू हो गई। खिलाड़ी 26 सितंबर तक पंजीकरण कर सकेंगे। इसके बाद 27 सितंबर को रोहतक स्थित राजीव गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खिलाड़ियों के ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। खिलाड़ियों से ट्रायल के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।




चयन प्रक्रिया में सफल रहने वाले खिलाड़ी केसीएल की आगे की प्लेयर ऑक्शन प्रक्रिया के लिए पात्र होंगे। ऑक्शन के दौरान लीग की फ्रेंचाइजी आगामी सीजन के लिए खिलाड़ियों का चयन करेंगी। केसीएल की ओर से उभरती कबड्डी प्रतिभाओं को प्रतिस्पर्धात्मक मंच उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। पिछले सीजन में लीग के लिए खिलाड़ियों का कुल प्लेयर पर्स चार करोड़ रुपये निर्धारित किया गया था। हालांकि, आगामी सीजन के लिए प्लेयर पर्स की राशि की घोषणा अभी नहीं की गई है। इसमें बदलाव होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed