फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Karni Sena president Surajpal Amu inflammatory video viral they make our video and we should not even kill him

वायरल वीडियो: करणी सेना के मुखिया सूरजपाल अमू का भड़काऊ भाषण, बोले- वो हमारी अश्लील वीडियो बनाए और हम उनकी हत्या भी न करें

Sun, 06 Jun 2021 08:30 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sun, 06 Jun 2021 08:30 PM IST
सार

वीडियो में सूरजपाल अम्मू कह रहे हैं कि वो हमारी अश्लील वीडियो बनाए और हम उसकी हत्या भी न करें। अमू नूंह में आसिफ हत्याकांड में पकड़े गए आरोपियों को लेकर आयोजित महापंचायत को संबोधित कर रहे थे।
 

विज्ञापन
Karni Sena president Surajpal Amu inflammatory video viral they make our video and we should not even kill him
महापंचायत को संबोधित कर रहे करणी सेना के अध्यक्ष सूरजपाल अमू। - फोटो : वीडियो से ली गई तस्वीर।

विस्तार

करणी सेना के अध्यक्ष सूरजपाल अमू का एक भड़काऊ वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वे कह रहे हैं कि वो हमारी अश्लील वीडियो बनाए और हम उनकी हत्या भी न करें। अमू नूंह में आसिफ हत्याकांड में पकड़े गए आरोपियों को लेकर आयोजित महापंचायत को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


लोगों को संबोधित करते हुए अम्मू ने कहा कि आसिफ जैसे लोग हमारी बहन-बेटियों की अश्लील वीडियो बनाए और हम उनकी हत्या भी न करें। हमारे बच्चे निर्दोष हैं, उन्हें छोड़ा जाए। महापंचायत में उनकी बात को सुनने के लिए हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ जुटी थी। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि इंडरी खंड के गांव खेड़ा खलीलपुर में आसिफ हत्या मामले में पुलिस ने गुरुग्राम के सेक्टर-51 से दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान प्रदीप उर्फ पटवारी और अमित निवासी खेड़ा खलीलपुर के रूप में। पुलिस का कहना है कि आरोपी नेपाल भागने की फिराक में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गुप्त सूचना पर आसिफ हत्याकांड के दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन की रिमांड पर लिया गया था। 16 मई को आपसी रंजिश के कारण अपहरण और मारपीट कर आसिफ की हत्या करने का मामला सामने आया था। 


आसिफ का शव गांव नंगली सोहना के नजदीक से मिला था। इस मामले की जांच के लिए एसआईटी टीम गठित की गई है। इन दोनों आरोपियों से पहले पुलिस 9 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी थी। इसमें राजू निवासी खेड़ली दौसा, अनूप, महेंद्र, ललित, गुलशन, कुलदीप उर्फ कुल्ली और रोहित निवासी खेडा खलीलपुर, संदीप निवासी उदाका व अंकित निवासी भवाना जिला पलवल शामिल हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed