फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Karni Sena committed to protect Hindutva: Surajpal Ammu

Gurugram News: झूठी शिकायत देने पर ऑटो रिक्शा चालक गिरफ्तार

Tue, 03 Sep 2024 04:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
Karni Sena committed to protect Hindutva: Surajpal Ammu
लोन का पैरा न जमा करना पड़े इसलिए रची थी लूट की कहानी
विज्ञापन

-शिकायतकर्ता के कब्जे से ही उसका लूटा गया ऑटो रिक्शा व फोन बरामद
अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। सेक्टर-56 थाना क्षेत्र में ऑटो रिक्शा लूट के मामले में पुलिस ने ऑटो चालक को ही काबू कर लिया। ऑटो चालक ने लूट की झूठी सूचना पुलिस को दी थी। लोन भरने से बचने के लिए शिवप्रताप ने ऑटो रिक्शा लूटने की झूठी कहानी बनाई और केस दर्ज कराया। दरअसल, यूपी के कन्नौज निवासी शिवप्रताप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह परिवार सहित दिल्ली के फतेहपुर बेरी में रहता है। वह गुरुग्राम में ऑटो चलाता है। शिवप्रताप 28/29 अगस्त की रात को ऑटो लेकर गुरुग्राम के सेक्टर 55-56 में फरीदाबाद रोड की तरफ सवारी के इंतजार में खड़ा था। देर रात करीब ढ़ाई बजे तीन युवक उसके पास आए और ग्वाल पहाड़ी जाने के लिए कहा। उन्होंने 250 रुपये में ऑटो बुक किया और ऑटो में बैठ गए। रास्ते में सूनसान जगह पर उन्होंने शिवप्रताप से मारपीट कर उससे ऑटो, मोबाइल फोन व पर्स छीन लिया और फरार हो गए। पर्स में तीन हजार रुपये व अन्य दस्तावेज थे। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। मामले में सीआईए डीएलएफ फेज चार प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप कुमार की टीम ने छानबीन की तो सामने आया कि शिकायतकर्ता शिवप्रताप ने ऑटो रिक्शा लोन पर लिया हुआ था इसकी लोन की किस्त बकाया थीं। लोन भरने से बचने के लिए शिवप्रताप ने ऑटो रिक्शा लूटने की झूठी कहानी बनाई और केस दर्ज कराया। शिकायतकर्ता ने ही ऑटो को फतेहपुर बेरी, दिल्ली में ले जाकर खड़ा किया था। इसके बाद पुलिस ने शिवप्रताप को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से ऑटो बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed