{"_id":"6870f5d767afef8e6b02e3fe","slug":"kanwariyas-will-pass-through-the-dirt-carrying-the-holy-ganga-water-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-62013-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पवित्र गंगाजल लेकर गंदगी से गुजरेंगे कांवड़िये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पवित्र गंगाजल लेकर गंदगी से गुजरेंगे कांवड़िये
विज्ञापन
प्राचीन शिव मंदिर इंछापुरी जाने वाले रास्ते पर भरा नाले का पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। जाटौली मंडी के पास मिल्कपुर गांव के मुख्यमार्ग से प्राचीन शिव मंदिर इंछापुरी जाने वाले मार्ग पर जलभराव होने के कारण शिवभक्तों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मंदिर में जलाभिषेक करने जाने के लिए गंदे पानी से गुजरना पड़ा।
गौरतलब है कि सावन में दूर-दराज के लोग प्राचीन शिव मंदिर इंछापुरी में हर रोज जलाभिषेक करने जाते हैं। शिवरात्रि पर हरिद्वार, गंगोत्री से कांवड़ लाने वाले लोग भगवान शिव का अभिषेक करेंगे। ऐसे में उन्हें नाले के गंदे पानी से गुजरना पड़ेगा। मिल्कपुर गांव के पूर्व सरपंच रमेश कुमार ने बताया कि गांव में नालों की सफाई न होने के कारण गंदा पानी मिल्कपुर में प्राचीन शिव मंदिर इंछापुरी जाने वाले मार्ग पर भरा है। उन्होंने बताया कि यह समस्या एक साल से है। उन्होंने इस संबंध में सीएम विंडो पर शिकायत भी की थी, लेकिन स्थिति नहीं सुधरी।