फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Kanwar camps will be set up only on the left side of the road; action will be taken against parking on the highway.

Gurugram News: सड़क के बाईं ओर ही लगेंगे कांवड़ शिविर, हाईवे पर पार्किंग पर होगी कार्रवाई

Thu, 23 Jul 2026 12:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Kanwar camps will be set up only on the left side of the road; action will be taken against parking on the highway.
पुलिस उपायुक्त ने कांवड़ यात्रा को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सावन माह में कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था के सुचारु संचालन के लिए पुलिस उपायुक्त (यातायात) प्रतीक गहलोत ने बुधवार को यातायात पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक की। बैठक में निर्देश दिए कि कांवड़ियों के साथ विनम्र व्यवहार करें। कांवड़ियों के लिए निर्धारित मार्गों पर यातायात का सुचारु संचालन सुनिश्चित किया जाए और आवश्यकता पड़ने पर उन्हें तत्काल चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई जाए।
बैठक में एसीपी (यातायात मुख्यालय/हाईवे) सत्यपाल यादव, एसीपी (यातायात पश्चिम) संजय कुमार, एसीपी (यातायात पूर्व) मंजीत, सभी यातायात निरीक्षकों सहित अन्य यातायात पुलिसकर्मी भी उपस्थित रहे। डीसीपी प्रतीक गहलोत ने बैठक में निर्देश दिए कि सभी कांवड़ शिविर सड़क के बाएं ओर निर्धारित किए गए स्थानों पर ही लगवाए जाएं। कांवड़ियों के वाहन मुख्य सड़क या हाईवे पर पार्क नहीं होने चाहिए, ताकि किसी भी प्रकार से यातायात प्रभावित न हो। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि यदि किसी स्थान पर सड़क पर वाहन खड़े पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करें।
विज्ञापन

बैठक में डीसीपी प्रतीक गहलोत ने निर्देश दिए कि आगामी 15 दिनों तक विशेष अभियान चलाया जाए। इस अभियान के तहत खेड़की दौला टोल से सरहौल बॉर्डर तक दोनों दिशाओं में दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) पर, द्वारका एक्सप्रेसवे, केएमपी एक्सप्रेसवे और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दोपहिया व तिपहिया वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया जाए। प्रतिबंध का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालान सहित मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed