फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Kamya Bhardwaj will take the plunge with the goal of a 64-kilometer sea swim.

Gurugram News: 64 किमी समुद्री तैराकी का लक्ष्य लेकर उतरेंगी काम्या भारद्वाज

Sat, 11 Apr 2026 11:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Kamya Bhardwaj will take the plunge with the goal of a 64-kilometer sea swim.
पाक जलडमरूमध्य में आयोजित अंतरराष्ट्रीय समुद्री तैराकी प्रतियोगिता में लेंगी हिस्सा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले की काम्या भारद्वाज एक बार फिर इतिहास रचने की तैयारी में हैं। वह 12 अप्रैल को भारत और श्रीलंका के बीच स्थित पाक जलडमरूमध्य में आयोजित अंतरराष्ट्रीय समुद्री तैराकी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। यह प्रतियोगिता दोपहर 12:30 बजे शुरू होगी।



काम्या तैराकी भारत के धनुष्कोड़ी तट से शुरू करेंगी और श्रीलंका के तलाईमन्नार तक पहुंचकर पहला चरण पूरा करेंगी। दोनों स्थानों के बीच की दूरी 32 किलोमीटर है। इसके बाद वह बिना रुके वापसी करते हुए धनुष्कोड़ी पहुंचेंगी। इस प्रकार कुल दूरी 64 किलोमीटर होगी।
विज्ञापन




काम्या ने बताया कि यह चुनौती बेहद कठिन है क्योंकि पूरी तैराकी बिना किसी विश्राम के करनी होगी। समुद्र की लहरें, धाराएं और मौसम की अनिश्चितता इस अभियान को और चुनौतीपूर्ण बनाती हैं। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य इस 64 किलोमीटर की दूरी को 19 घंटे में पूरा करना है। हालांकि, उनकी कोशिश इससे बेहतर समय निकालकर नया रिकॉर्ड स्थापित करने की है। गौरतलब है कि वर्तमान रिकॉर्ड किसी अन्य तैराक के नाम दर्ज है, जिन्होंने यह दूरी करीब साढ़े 19 घंटे में पूरी की थी। ऐसे में काम्या के पास इस रिकॉर्ड को तोड़ने का सुनहरा अवसर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed