फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Jungle Safari project will be completed in four phases, help will be received from the Center

Gurugram News: जंगल सफारी परियोजना चार चरणों में होगी पूरी, केंद्र से मिलेगी मदद

Fri, 18 Jul 2025 11:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Jungle Safari project will be completed in four phases, help will be received from the Center
अरावली क्षेत्र में प्रस्तावित विश्व की सबसे बड़ी जंगल सफारी को मूर्त रूप देने के लिए वन एवं वन्यजीव मंत्री राव नरबीर सिंह ने केंद्रीय मंत्रियों संग की उच्चस्तरीय बैठक
विज्ञापन


- केंद्रीय विद्युत तथा आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल व पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने हरसंभव सहयोग का दिया आश्वासन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। वन एवं वन्यजीव मंत्री राव नरबीर सिंह ने शुक्रवार केंद्रीय विद्युत तथा आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल और केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ मुलाकात कर अरावली क्षेत्र में प्रस्तावित विश्व की सबसे बड़ी जंगल सफारी परियोजना को लेकर विस्तृत चर्चा की। चार चरणों में पूरी होने परियोजना को केंद्र से मदद मिलेगी।
विज्ञापन

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने आश्वस्त किया कि केंद्र सरकार इस परियोजना को तेजी से मूर्त रूप देने हेतु हरसंभव सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली व एनसीआर जैसे अति-शहरीकृत क्षेत्रों में ऐसी परियोजनाएं न केवल पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं, बल्कि भावी पीढ़ियों के लिए संतुलित इकोसिस्टम की आधारशिला भी रखती हैं। मंत्री राव नरबीर सिंह ने नई दिल्ली में शुक्रवार को हुई मुलाकात के बाद बताया कि लगभग 10,000 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जाने वाली जंगल सफारी की महत्वाकांक्षी परियोजना पूरे एनसीआर को हरित और टिकाऊ पर्यावरण की दिशा में नई पहचान दिलाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



ग्रीन वॉल प्रोजेक्ट के तहत मातृ वन अभियान का शुभारंभ 27 से
गुरुग्राम की अरावली पहाड़ियों को हरा-भरा बनाने और पारिस्थितिकी संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 27 जुलाई से मातृ वन अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल व केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव इस अभियान की शुरुआत करेंगे। मंत्री राव नरबीर सिंह ने बताया कि यह अभियान अरावली ग्रीन वॉल प्रोजेक्ट के तहत संचालित किया जाएगा, जिसमें तीन लेयर वाला हरित वन क्षेत्र विकसित किया जाएगा। 27 जुलाई को शिव नादर स्कूल से घाटा चौक तक शहर की विभिन्न आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधियों के सहयोग से लगभग 20,000 पौधों रोपे जाएगे, जिससे यह क्षेत्र मातृ वन के रूप में विकसित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed