फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Jumma prayers offered twice in Jama Masjid

Gurugram News: जामा मस्जिद में दो बार पढ़ी गई जुमे की नमाज

Sat, 01 Apr 2023 12:47 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Apr 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Jumma prayers offered twice in Jama Masjid
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। रमजान के दूसरे जुमे पर अल्लाह की बंदगी में झुके रोजेदारों सिर । अकीदतमंदों ने खैर और बरकत की दुआ मांगी। शहर के सभी मस्जिदों, सेक्टर 29 लेजर वैली, पालम विहार, शंकर चौक समेत प्रशासन द्वारा तय छह जगहों पर जुमे की नमाज पढ़ी गई। ईदगाह वाले मस्जिद, सेक्टर 57, सोहना रोड, पटौदी रोड, पालम विहार, सरायअलावर्दी के मस्जिदों में भी जुमे की नमाज पढ़ी गई।
जामा मस्जिद में रोजेदारों की संख्या ज्यादा होने के कारण दिन में दो बार जुमे की नमाज पढ़ी गई। मस्जिद के इमाम जान मोहम्मद ने बताया कि एक बार पौने एक बजे और दूसरी बार पौने दो बजे जुमे की नमाज पढ़ी गई। अन्य मस्जिदों में भी दो बार की व्यवस्था की गई है। रमजान के पाक महीने में नमाज के साथ इबादतों की कुबूलियत, आपसी भाई चारे, मुल्क में अमन और अमान के लिए दुआएं मांगी गई। रमजान रहमतों और बरकतों का महीना है। इसमें हर मुसलमान को दूसरे की भलाई और जकात के माध्यम से मदद करनी चाहिए।
विज्ञापन

सदर बाजार में जामा मस्जिद के पास रमजान को लेकर काफी रौनक है। नमाज के बाद यहां लोग इत्र, टोपियां, खजूर, सेवइयां और फल खरीदते नजर आए। काफी संख्या में दुकानदारों ने इन चीजों के सामान यहां सजाए है। मस्जिद में दिन भर रोजा रखने वाले इफ्तार के लिए भी जुटते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed