फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Judo players will show their strength in Judo State Championship

Gurugram News: जूडो स्टेट चैंपियनशिप में दमखम दिखाएंगे जूडो खिलाड़ी

Mon, 15 Sep 2025 07:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 07:25 PM IST
विज्ञापन
Judo players will show their strength in Judo State Championship
कुरुक्षेत्र में आज से 18 सितंबर तक आयोजित की जाएगी चैंपियनशिप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। जिले के होनहार जूडो खिलाड़ी 16 से 18 सितंबर तक कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाली स्कूल स्टेट जूडो चैंपियनशिप में अपना जोर दिखाने को तैयार हैं। सेक्टर-104 स्थित अजीत स्टेडियम में अभ्यास करने वाले ये खिलाड़ी जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस प्रतियोगिता से पहले सोमवार को दोपहर दो से शाम छह बजे तक सभी प्रतिभागियों के वजन की जांच की गई। 16 सितंबर को सुबह 9 बजे से मुकाबलों की शुरुआत होगी।

गुरुग्राम से लड़कियों के वर्ग में अमिषा, दिव्या और सुषमा अंडर-17 के लिए चुनी गई है। वहीं, दीपिका अंडर-14 में खेलेंगी। लड़कों के वर्ग में भी गुरुग्राम के खिलाड़ी जोर आजमाने उतरेंगे। इनमें कबीर राजपाल (40 किग्रा), माही जांघू (35 किग्रा), दक्ष जांघू (35 किग्रा) और प्रियांशु जांघू (50 किग्रा) शामिल हैं। कोचों और खेल प्रेमियों का मानना है कि ये सभी खिलाड़ी लंबे समय से लगातार अभ्यास कर रहे हैं। यह खिलाड़ी राज्य स्तर पर पदक जीतने की पूरी क्षमता रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed