फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Judicial custody of Mahira Homes director Sikandar Chhaukkar extended by 14 days

Gurugram News: माहिरा होम्स के निदेशक सिकंदर छौक्कर की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ी

Sat, 25 May 2024 01:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Judicial custody of Mahira Homes director Sikandar Chhaukkar extended by 14 days
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुरुग्राम। सत्र न्यायाधीश सह विशेष न्यायाधीश सुभाष मेहला की अदालत ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार माहिरा होम्स के निदेशक सिकंदर छौक्कर की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ा दी है। इस मामले में अगली सुनवाई छह जून को होगी।

सिकंदर छौक्कर पानीपत के समालखा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छौक्कर के बेटे हैं। उन पर आरोप है कि माहिरा होम्स द्वारा सेक्टर-68 स्थित प्रोजेक्ट में 1497 आवंटियों से करीब 360 करोड़ रुपये एकत्र किए गए, लेकिन कंपनी आवंटियों को उनके फ्लैट का पजेशन देने में विफल साबित हुई। अदालत में प्रवर्तन निदेशालय की ओर से 23 मई को वीडियो कांफ्रेंसिंग से सिकंदर छौक्कर की न्यायिक हिरासत को बढ़ाने की मांग की गई थी। ईडी के अधिवक्ता ने दलील की इस मामले में अभी जांच पूरी नहीं हुई है। जांच को पूरा करने के लिए न्यायिक हिरासत को बढ़ाया जाए। अदालत ने मामले की गंभीरता के आधार पर आरोपी सिकंदर सिंह छौक्कर न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ा दी है। इस मामले में धर्म सिंह छौक्कर के खिलाफ भी कोर्ट में कार्यवाही चल रही है। विगत 20 मई को धर्म सिंह छौक्कर की अग्रिम जमानत याचिका अदालत से खारिज हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed