फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Jonty Gurjar from Noida emerged victorious in the wrestling match, winning a prize of Rs 2.25 lakh.

Gurugram News: दंगल में नोएडा के जोंटी गुर्जर ने मारी बाजी, जीता 2.25 लाख रुपये का इनाम

Tue, 20 Oct 2026 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Jonty Gurjar from Noida emerged victorious in the wrestling match, winning a prize of Rs 2.25 lakh.
हरियाणा समेत कई राज्यों के पहलवानों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



गुरुग्राम। जिले के गांव डूंडाहेड़ा में मंगलवार को आयोजित 82वें दंगल में देश के विभिन्न राज्यों से आए 100 से अधिक पहलवानों ने अपनी कुश्ती कला और दमखम का प्रदर्शन किया। दंगल की सबसे बड़ी कुश्ती में नोएडा के जोंटी गुर्जर ने जीत हासिल कर 2 लाख 25 हजार रुपये का पुरस्कार अपने नाम किया। जोंटी गुर्जर भारतीय रेलवे में कार्यरत हैं। प्रतियोगिता में दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के पहलवानों ने हिस्सा लिया।



गांव में हनुमान मंदिर के पीछे स्थित राव उम्मेद सिंह स्टेडियम में आयोजित दंगल में सुबह से ही पहलवानों और कुश्ती प्रेमियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। प्रतियोगिता में अलग-अलग वजन और आयु वर्ग के पहलवानों के बीच मुकाबले कराए गए। आयोजकों के अनुसार, बाल पहलवानों की कुश्तियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। दोपहर 12 से दो बजे तक बाल पहलवानों के मुकाबले आयोजित किए गए। इसके बाद अन्य कुश्तियां कराई गईं। बाल पहलवानों के मुकाबलों में 51 से 500 रुपये तक तथा अन्य कुश्तियों में 2100 से 11 हजार रुपये तक के इनाम निर्धारित किए गए थे।
विज्ञापन



मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा ने पहलवानों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि कुश्ती हमारी पारंपरिक खेल संस्कृति का अहम हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed