फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   JMK and Sumit Cricket Club won

Gurugram News: जेएमके और सुमित क्रिकेट क्लब जीती

Tue, 14 Jan 2025 12:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
JMK and Sumit Cricket Club won
पटौदी। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भोडाकलां में चल रही 10 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को दो मैच हुए। इसमें सुमित क्रिकेट क्लब और जेएमके क्रिकेट क्लब ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब के सदस्य संदीप ने बताया कि प्रतियोगिता में पहला मैच बिलासपुर क्रिकेट क्लब व सुमित क्रिकेट क्लब टीम के बीच हुआ। इसमें सुमित क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में सात विकेट खोकर 186 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिलासपुर क्रिकेट क्लब की टीम लक्ष्य का पीछा करने के लिए 13.5 ओवर में 93 रन पर सिमट गई। सुमित क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी अक्षय मैन ऑफ द मैच रहे।दूसरे मैच में जेएमके क्रिकेट क्लब भोडाकलां ने पलासोली क्रिकेट क्लब टीम को 35 रनों से हराया। जेएमके क्रिकेट क्लब भोडाकलां की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 5 विकेट पर 195 रन का लक्ष्य दिया। दूसरी पारी में खेलने उतरी पलासोली क्रिकेट क्लब 15 ओवर में 160 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी हरीश भडाना को मैन ऑफ द मैच दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed