फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   JJP political talk

Gurugram News: तीनों विधानसभाओं में जेजेपी नेता ने युवाओं से किया संवाद

Thu, 21 Aug 2025 04:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 04:41 PM IST
विज्ञापन
JJP political talk
तीनों विधानसभाओं में जेजेपी नेता ने युवाओं से किया संवाद
विज्ञापन

कहा आने वाला समय जेजेपी का, इसलिए अधिक से अधिक युवा पार्टी के साथ जुड़ें
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जननायक जनता पार्टी के युवा जोड़ों अभियान के तहत युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने गुरुवार को मेवात की तीनों विधानसभा नूंह, पुन्हाना, फिरोजपुर झिरका में दौरा किया। उनके साथ जेजेपी प्रदेश प्रधान महासचिव प्रोफेसर रणधीर सिंह चीका मौजूद रहे। जेजेपी जिला कार्यालय नूंह पर हुए कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा है कि हरियाणा में बीजेपी सरकार में अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है। मेवात के लोग भी बूचड़खानों के कारण परेशान हैं। इन बूचड़खानाें पर सरकार को रोक लगानी चाहिए। उन्होंने कहा कि आईएमटी रोजका मेव में नौ गांवों के किसानों को हुड्डा सरकार में मौजूदा विधायक ने धोखा देने का काम किया। जेजेपी मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है और प्रदेश के मुद्दों को प्रमुखता के साथ उठा रही है।

दिग्विजय चौटाला ने भाजपा सरकार को विफल बताते हुए कहा कि आज कमजोर शासक के कारण हरियाणा का बुरा हाल हो चुका है और प्रदेश के नागरिक बढ़ते अपराध के चलते डर के साये में जीने को मजबूर हैं। नूंह विधानसभा में गांव कालियाका, नूंह, वार्ड 13 नूंह, हलका पुन्हाना में नई, जमालगढ रोड तथा हलका फिरोजपुर झिरका में बडकली चौक (पुन्हाना रोड), पिथोरपुरी मोड, मांडीखेड़ा में कार्यक्रम किए गए। इसके अलावा जेजेपी नेता ने कांग्रेस छोड़ कर आए जावेद सालाहेडी को पार्टी में शामिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed