फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   JJP made Rahul Fazilpuria its candidate to attract youth and Yadav votes.

Gurugram News: युवाओं और यादव वोट साधने के लिए जजपा ने राहुल फाजिलपुरिया को बनाया उम्मीदवार

Wed, 17 Apr 2024 04:54 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
JJP made Rahul Fazilpuria its candidate to attract youth and Yadav votes.
एल्विश यादव से दोस्ती के चक्कर में अभी चर्चा में था फाजिलपुरिया
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम लोकसभा चुनाव में जजपा ने सिंगर राहुल यादव फाजिलपुरिया को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। उसकी राजनैतिक पृष्ठ भूमि नहीं है। छोटे से गांव फाजिलपुर झड़सा के गायक पर जजपा ने दांव खेला है। विवादों से इनका नाता रहा है। राहुल यादव फाजिलपुरिया का युवाओं में क्रेज है। इसके साथ ही यादव मतदाता पर जोर रहेगा।


बता दें कि आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म '' कपूर एंड सन्स '' (2016) का एक गाना ''कर गई चुल्ल'' के बाद फाजिलपुरिया चर्चा में आए थे। वैसे यह गाना चार साल पहले ही रिलीज हो गया था, लेकिन उस समय गाने की इतनी चर्चा नहीं हुई। फिल्म रिलीज के बाद ही ये गाना फेमस हुआ। एल्विश यादव की गिरफ्तारी के बाद राहुल यादव फाजिलपुरिया एक बार फिर चर्चा में हैं।
विज्ञापन



ये है फाजिल पुरिया का बैक ग्राउंड



- फाजिलपुरिया यानी राहुल यादव, गुरुग्राम के एक छोटे-से गांव फाजिलपुर झड़सा के रहने वाले हैं।

- राहुल का गांव राजस्थान बॉर्डर से महज 40 किलोमीटर दूर है।

- अपने गांव को फेमस करने के लिए ही उन्होंने अपना नाम राहुल से बदलकर फाजिलपुरिया रख लिया।

- राहुल की शुरुआती पढ़ाई गुरुग्राम के सेक्टर 31 के एक प्राइवेट स्कूल से हुई।

- यहां उन्होंने एक्स्ट्रा एक्टिविटीज पर ज्यादा फोकस किया।

- फाजिलपुरिया ने एक साक्षात्कार में बताया था कि उनके स्कूल के लड़के हमेशा उनके आर्ट और बातचीत करने के तरीके का मजाक बनाते थे।

- तभी उन्होंने तय कर लिया था कि वे अपने गांव को एक दिन जरूर फेमस करेंगे।

- स्कूल से निकलने के बाद उन्होंने अपने गाने पर फोकस किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed