फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   JJP formed special committees for municipal elections

Gurugram News: नगर निगम चुनाव के लिए जजपा ने बनाई विशेष कमेटियां

Tue, 07 Feb 2023 12:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Feb 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
JJP formed special committees for municipal elections

विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। मानेसर और गुरुग्राम के नगर निगम चुनाव की तैयारी में अब जजपा भी पूरे दमखम के साथ जुट गई है। इन तैयारियों के बीच सोमवार को दिल्ली के असोला में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने गुरुग्राम और मानेसर नगर निगम को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से दोनों नगर निगम चुनाव को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की।



बैठक में गुरुग्राम जिले के साथ पार्टी के प्रदेश स्तर के तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस बैठक में मानेसर गुरुग्राम नगर निगम के लिए अलग-अलग दो कमेटियां गठित की गई है। यह कमेटी दोनों नगर निगम में विशेष सर्वे कर संभावित प्रत्याशियों की सूची तैयार करेगी, जिसे पार्टी के शीर्ष नेताओं के समक्ष पेश किया जाएगा। पार्टी द्वारा गुरुग्राम नगर निगम की चुनावी कमेटी में वरिष्ठ नेता डॉ. केसी बांगड़, अनंतराम तंवर, पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया, चेयरमैन सुमित राणा, पूर्व डिप्टी स्पीकर आजाद मोहम्मद, चेयरपर्सन कमलेश सैनी, दलबीर धनखड़, जिला प्रधान ऋषि राज राणा, बृज शर्मा, अशोक शेरवाल, उपेंद्र कादियान को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


इनके अलावा इनसो राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप देशवाल, वरिष्ठ नेता अजय गुलिया, संजय दलाल, संजय कबलाना, राजेश सैनी, राव रमेश पालड़ी, योगेश हिलालपुर, अमन अहमद, संजय मनोचा, अख्तर तावडू, , राकेश बिलासपुर और शैलेश खटाना भी गुरुग्राम नगर निगम चुनाव की कमान संभालेंगे। मानेसर नगर निगम चुनाव को लेकर पार्टी ने कमेटी का गठन करते हुए चेयरमैन पवन खरखौदा, पूर्व विधायक गंगाराम, पूर्व विधायक रामेश्वर दयाल, दलबीर धनखड़, ऋषिराज राणा, अभिमन्यु राव, अशोक चंदू, सुनील चौधरी, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी दीपचंद, श्याम सुन्दर सभरवाल, युवा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सांगवान, राजेश बलेवा, विजय पंच, रामफल कोसलिया को जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी के प्रवक्ता दलबीर धनखड़ ने बताया कि पार्टी में नगर निगम चुनाव की तैयारियां बहुत पहले शुरू कर दी थी। इसी कड़ी में सोमवार को अहम बैठक की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed