{"_id":"602535598ebc3ee90c1d7659","slug":"jewelry-worth-millions-stolen-after-breaking-the-lock-of-the-house-gurgaon-news-noi565060626","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर का ताला तोड़तकर लाखों के आभूषण चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर का ताला तोड़तकर लाखों के आभूषण चोरी
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-40 इलाके से एक घर का ताड़ा तोड़कर आलमारी में रखे लाखों रुपये से आभूषण चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-40 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
मूल रूप से पंजाब के लुधियाना निवासी अभिमन्यु वर्मा ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में बताया कि वह एक ऑटोमोबाइल कंपनी में बतौर मैनेजर कार्यरत हैं। उनकी पत्नी दीप्ति वर्मा भी एक निजी कंपनी में मैनेजर हैं। दोनों सेक्टर-40 इलाके के एक मकान में किराए पर रह रहे हैं। रोजाना की तरह ही दोनों बुधवार सुबह ड्यूटी पर चले गए थे। शाम करीब छह बजे मकान में ही रहने वाले एक अन्य किराएदार ने उनको फोन कर बताया कि उनके फ्लैट का ताला टूटा हुआ है।
सूचना मिलते ही वह अपने फ्लैट पर पहुंचे तो देखा कि अंदर सबकुछ ठीक था। इसके बाद उन्होंने आलमारी को खोलकर देखा तो उसमें रखे सभी आभूषण चोरी हो चुके थे। अधिकांश आभूषण सोने व हीरे के थे, जिनकी कीमत 10 लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और उसी के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जाएगी।